घर पर इंतजार कर रही थी मां, सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था बेटे का शव, राजनांदगाव में दर्दनाक हादसा

घर पर इंतजार कर रही थी मां, सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था बेटे का शव, राजनांदगाव में दर्दनाक हादसा

Rajnandgaon Accident: राजनादगांव जिले के अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में एक सडक़ हादसे में आतरगांव निवासी पवित्र चौहान (युवक) की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य युवक सौर्य वैद्य गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए रेफर किया गया है। पवित्र चौहान मोपेड सीजी 08 आरआर 2276 से आंतरगांव से अंबागढ़ चौकी में झांकी देखने जा रहे थे। रात करीब 11.45 बजे ग्राम पांगरी के पास एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल ने उनकी मोपेड को टक्कर मार दी।

मौके पर पहुंचे परिजन

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां पवित्र चौहान खून से लथपथ सडक़ किनारे पड़े थे और मोपेड क्षतिग्रस्त थी। वहीं पास में ही बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल और उसका चालक सौर्य वैद्य भी घायल अवस्था में मिले। दोनों घायलों को तत्काल शासकीय अस्पताल अंबागढ़ चौकी ले जाया गया। चिकित्सकों ने पवित्र चौहान को मृत घोषित किया, जबकि सौर्य वैद्य को रेफर कर दिया। मृतक के भतीजे सुमित राजपूत पिता लक्ष्मण राजपूत 22 साल निवासी आंतरगांव थाना अंबागढ़ चौकी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के आधार पर थाना ने धारा 104(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *