कबीरधाम जिले में जुआ, अवैध शराब बिक्री और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पांडातराई पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में जुआ खेल रहे 8 आरोपियों को पकड़ा है। वहीं, ग्राम खरहट्टा में अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। खार में ताश से जुआ खेल रहे थे 8 लोग पुलिस के अनुसार, ग्राम खुरमुंदा स्थित खार में कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से हार-जीत का जुआ खेल रहे थे। सूचना के आधार पर पांडातराई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम पर कार्रवाई पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7,700 रुपए नकद और 52 पत्ती ताश जब्त की है। मामले में अपराध क्रमांक 178/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) में अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। दुकान के सामने शराब बेचते मिला आरोपी दूसरी कार्रवाई 21 अक्टूबर 2026 को ग्राम खरहट्टा मेन रोड पर की गई। पुलिस के मुताबिक, यहां एक दुकान के सामने अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जितेन्द्र चंद्रवंशी (32), पिता रामशरण चंद्रवंशी, निवासी गंडईकला, थाना पांडातराई को पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3,600 मिलीलीटर शराब, जिसकी कीमत 1,600 रुपए बताई गई है, और बिक्री के ₹100 नकद जब्त किए हैं। इस मामले में थाना पांडातराई में अपराध क्रमांक 180/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) में अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, जिले में जुआ और अवैध शराब बिक्री सहित अन्य अवैधानिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

