नशामुक्त युवा, विकसित भारत का संकल्प:डीडवाना में जिला स्तरीय युवा महोत्सव कल, 15 से 29 साल के युवा लेंगे भाग

नशामुक्त युवा, विकसित भारत का संकल्प:डीडवाना में जिला स्तरीय युवा महोत्सव कल, 15 से 29 साल के युवा लेंगे भाग

डीडवाना में 24 अक्टूबर को जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव होगा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और राजस्थान युवा बोर्ड के निर्देश पर यह आयोजन डीडवाना के टाउन हॉल में होगा। यह कार्यक्रम ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027’ के सांस्कृतिक ट्रैक का हिस्सा है। जिला कलक्टर अवधेश मीना ने कार्यक्रम के लिए आदेश जारी कर व्यवस्थाएं तय की हैं। इसका मकसद युवाओं को मंच देना, नशामुक्ति के लिए जागरूक करना और विकसित भारत में उनकी भागीदारी बढ़ाना है। महोत्सव की थीम ‘विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा’ है। इसमें 15 से 29 साल के युवा भाग ले सकेंगे, जो जिले के मूल निवासी या यहां पढ़ रहे हों। पांच विधाओं में प्रतियोगिताएं होंगी: समूह लोक नृत्य, समूह लोक गीत, चित्रकला, नुक्कड़ नाटक और कविता लेखन। हर प्रतियोगिता के टॉप दो विजेता राज्य स्तरीय आयोजन के लिए चुने जाएंगे। सभी प्रतिभागियों को ‘माय भारत’ पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *