झारखंड HC वकील की संदिग्ध मौत,पति पर प्रताड़ना का आरोप:भाई ने कहा- दुर्गा पूजा में बेहद खुश थी, वाट्सअप पर हिंदी में टाइप मैसेज संदिग्ध

हजारीबाग शहर के बंगाली कॉलोनी स्थित गुप्ता अपार्टमेंट में हाईकोर्ट में प्रैक्टिश करने वाली वकील अनुष्का चक्रवर्ती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतका के पिता सुनील चक्रवर्ती और भाई देवजीत चक्रवर्ती ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने अनुष्का के पति कुशाग्र रुद्र पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। बहन बंगाली में मैसेज करती थी टाइप
शुक्रवार को मृतका के भाई देवजीत चक्रवर्ती ने बताया कि उनकी बहन आमतौर पर अपनी मां से फोन या वॉयस कॉल के माध्यम से बातचीत करती थी। यदि कभी मैसेज करती भी थी, तो बंगाली में टाइप करके भेजती थी। लेकिन घटना वाले दिन उनकी मां को हिंदी टाइपिंग में व्हाट्सअप मैसेज भेजा गया। भाई ने इस बात को संदिग्ध बताते हुए इसकी जांच कराने की मांग की है। देवजीत ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले अनुष्का का मिसकैरेज हुआ था। इसके बाद उनके पति कुशाग्र रुद्र और ससुराल पक्ष के लोग कथित तौर पर बच्चा पैदा नहीं कर पाने को लेकर उन्हें ताने देते और प्रताड़ित करते थे। परिजनों के अनुसार, बुधवार को अनुष्का दुर्गापूजा के सिंदूर खेला कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। इस दौरान सामने आई तस्वीरों और वीडियो में वह खुश नजर आ रही थीं। ऐसे में देर रात उनकी मौत की खबर से परिवार सदमे में है। क्या लिखा था मैसेज में मां हमको माफ कर दो पर हम और बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। हमको पता है हम दोबारा घर नहीं आ सकते हैं। हमको मेरा पति ही बोल दिया है कि मेरा लाश जाएगा यहां से तो यही ठीक है। हम नहीं जी पाएंगे पर अब और थक गए हम। अब और नहीं हो पा रहा है। सॉरी मां रामगढ़ विधायक पहुंची हजारीबाग
इधर, गुरुवार देर रात अनुष्का के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। रामगढ़ के गोला निवासी मां-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और वे न्याय की गुहार लगा रहे हैं। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर रामगढ़ की विधायक ममता देवी और मांडू से जेएलकेएम के विधानसभा प्रत्याशी रहे बिहारी महतो भी शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद से कुशाग्र रुद्र संपर्क में नहीं हैं और मौके पर मौजूद नहीं हैं। परिवार ने आशंका जताई है कि वह घटना के बाद से फरार हो गया है। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है। दरवाजा तोड़ा तो अनुष्का का शव पंखे से लटका मिला
दरअसल, गुरुवार सुबह करीब 10 बजे बंगाली कॉलोनी स्थित गुप्ता कॉम्प्लेक्स के फ्लैट नंबर 304 में काम करने वाली नौकरानी पहुंची। उसने मेन गेट से अनुष्का को फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर इंतजार करने के बाद उसने घर के दूसरे सदस्य को फोन किया। इसके बाद पति का ड्राइवर वहां पहुंचा। उसे मेन गेट का पासवर्ड पता था, इसलिए उसने दरवाजा खोल दिया। अंदर अनुष्का के कमरे का दरवाजा बंद मिला। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और वहां मौजूद लोगों ने मिलकर कमरे का दरवाजा तोड़ा, तो अनुष्का का शव पंखे से लटका मिला। पति फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हजारीबाग शहर के बंगाली कॉलोनी स्थित गुप्ता अपार्टमेंट में हाईकोर्ट में प्रैक्टिश करने वाली वकील अनुष्का चक्रवर्ती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतका के पिता सुनील चक्रवर्ती और भाई देवजीत चक्रवर्ती ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने अनुष्का के पति कुशाग्र रुद्र पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। बहन बंगाली में मैसेज करती थी टाइप
शुक्रवार को मृतका के भाई देवजीत चक्रवर्ती ने बताया कि उनकी बहन आमतौर पर अपनी मां से फोन या वॉयस कॉल के माध्यम से बातचीत करती थी। यदि कभी मैसेज करती भी थी, तो बंगाली में टाइप करके भेजती थी। लेकिन घटना वाले दिन उनकी मां को हिंदी टाइपिंग में व्हाट्सअप मैसेज भेजा गया। भाई ने इस बात को संदिग्ध बताते हुए इसकी जांच कराने की मांग की है। देवजीत ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले अनुष्का का मिसकैरेज हुआ था। इसके बाद उनके पति कुशाग्र रुद्र और ससुराल पक्ष के लोग कथित तौर पर बच्चा पैदा नहीं कर पाने को लेकर उन्हें ताने देते और प्रताड़ित करते थे। परिजनों के अनुसार, बुधवार को अनुष्का दुर्गापूजा के सिंदूर खेला कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। इस दौरान सामने आई तस्वीरों और वीडियो में वह खुश नजर आ रही थीं। ऐसे में देर रात उनकी मौत की खबर से परिवार सदमे में है। क्या लिखा था मैसेज में मां हमको माफ कर दो पर हम और बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। हमको पता है हम दोबारा घर नहीं आ सकते हैं। हमको मेरा पति ही बोल दिया है कि मेरा लाश जाएगा यहां से तो यही ठीक है। हम नहीं जी पाएंगे पर अब और थक गए हम। अब और नहीं हो पा रहा है। सॉरी मां रामगढ़ विधायक पहुंची हजारीबाग
इधर, गुरुवार देर रात अनुष्का के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। रामगढ़ के गोला निवासी मां-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और वे न्याय की गुहार लगा रहे हैं। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर रामगढ़ की विधायक ममता देवी और मांडू से जेएलकेएम के विधानसभा प्रत्याशी रहे बिहारी महतो भी शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद से कुशाग्र रुद्र संपर्क में नहीं हैं और मौके पर मौजूद नहीं हैं। परिवार ने आशंका जताई है कि वह घटना के बाद से फरार हो गया है। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है। दरवाजा तोड़ा तो अनुष्का का शव पंखे से लटका मिला
दरअसल, गुरुवार सुबह करीब 10 बजे बंगाली कॉलोनी स्थित गुप्ता कॉम्प्लेक्स के फ्लैट नंबर 304 में काम करने वाली नौकरानी पहुंची। उसने मेन गेट से अनुष्का को फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर इंतजार करने के बाद उसने घर के दूसरे सदस्य को फोन किया। इसके बाद पति का ड्राइवर वहां पहुंचा। उसे मेन गेट का पासवर्ड पता था, इसलिए उसने दरवाजा खोल दिया। अंदर अनुष्का के कमरे का दरवाजा बंद मिला। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और वहां मौजूद लोगों ने मिलकर कमरे का दरवाजा तोड़ा, तो अनुष्का का शव पंखे से लटका मिला। पति फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *