सीकर के नेछवा थाना इलाके में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के वीडियो की पुलिस ने जांच कर ली। विंटेज गाड़ी में खड़े होकर युवक ने टॉय गन चलाई थी। यह मामला आर्म्स एक्ट में नहीं आता,ऐसे में अब कोई कार्रवाई नहीं होगी। नेछवा थाना SHO रमेश चंद मीणा ने बताया कि गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक युवक शादी में बारात के दौरान हर्ष फायरिंग करते हुए नजर आ रहा था। वीडियो थाना इलाके में मंगलूणा गांव का बताया जा रहा था। वीडियो गांव के मूल निवासी खुशी मोहम्मद की बारात का था। खुशी मोहम्मद के परिवार का सदस्य सिकंदर सऊदी अरब में कारोबार करता है, जिसके साथ वहां का एक युवक भी शादी समारोह में आया था। उसने बारात के दौरान साउंड टॉय गन चलाई। उससे धुंआ भी निकला था। वीडियो सामने आने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद मामले की हकीकत का पता चला। हालांकि ऐसा मामला आर्म्स एक्ट की श्रेणी में नहीं आता,ऐसे में कोई कार्रवाई नहीं होगी। — मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए- सीकर में शादी में हर्ष फायरिंग; VIDEO:विदेशी युवक ने विंटेज गाड़ी में खड़े होकर किया फायर; वीडियो के आधार पर जांच कर रही पुलिस सीकर में हर्ष फायरिंग से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में विंटेज गाड़ी में खड़े होकर एक युवक हर्ष फायरिंग करते हुए नजर आ रहा है। (पढ़िए पूरी खबर)

