गिरिडीह में मगही-भोजपुरी सिंगर के स्टेज शो में बवाल:कुछ गानों के बाद मंच पर फेंकी चप्पल, पथराव, पुलिस ने भांजी लाठी; 5 हिरासत में

गिरिडीह में मगही-भोजपुरी सिंगर के स्टेज शो में बवाल:कुछ गानों के बाद मंच पर फेंकी चप्पल, पथराव, पुलिस ने भांजी लाठी; 5 हिरासत में

गिरिडीह में दुर्गापूजा के समापन के बाद आयोजित मगही सिंगर रोशन रोही और भोजपुरी सिंगर निशा दुबे के स्टेज शो के दौरान जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने लाठी भांज कर भीड़ कर तितर-बितर करना पड़ा। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई।घटना देवरी प्रखंड अंतर्गत मानिकबाद में दुर्गापूजा के समापन के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हुआ। हंगामे के दौरान लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी भी की गई। दरअसल, पवन बिहारी के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में चर्चित सिंगर रोशन रोही, निशा दुबे समेत अन्य कलाकारों को प्रस्तुति देनी थी। देखिए हंगामे से जुड़ी तस्वीरें बैरिकेडिंग तोड़कर मंच पर चढ़ गए कुछ लोग खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार ने बताया कि क्षमता से अधिक भीड़ जुटने के कारण कार्यक्रम में विवाद हुआ। भीड़ अधिक होने से कई लोग मंच पर चल रहे कार्यक्रम को ठीक से नहीं देख पा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने चप्पल-जूते और पत्थर मंच की ओर फेंकने शुरू कर दिया, जिससे विवाद बढ़ गया। स्थिति बिगड़ने पर कुछ लोग बैरिकेडिंग तोड़कर मंच पर चढ़ गए। इस घटना में पुलिस के दो जवान और कुछ कलाकार घायल हुए हैं। एसडीपीओ ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। हालांकि, पुलिस की ओर से किए गए बल प्रयोग में किसी आम व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। इसके बाद कार्यक्रम को बंद करा दिया गया। पुलिस ने पत्थरबाजी करने के आरोप में पांच लोगों को हिरासत में लिया है। कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी। इस मामले में कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। -अमरेंद्र कुमार, खोरीमहुआ, एसडीपीओ गिरिडीह में दुर्गापूजा के समापन के बाद आयोजित मगही सिंगर रोशन रोही और भोजपुरी सिंगर निशा दुबे के स्टेज शो के दौरान जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने लाठी भांज कर भीड़ कर तितर-बितर करना पड़ा। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई।घटना देवरी प्रखंड अंतर्गत मानिकबाद में दुर्गापूजा के समापन के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हुआ। हंगामे के दौरान लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी भी की गई। दरअसल, पवन बिहारी के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में चर्चित सिंगर रोशन रोही, निशा दुबे समेत अन्य कलाकारों को प्रस्तुति देनी थी। देखिए हंगामे से जुड़ी तस्वीरें बैरिकेडिंग तोड़कर मंच पर चढ़ गए कुछ लोग खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार ने बताया कि क्षमता से अधिक भीड़ जुटने के कारण कार्यक्रम में विवाद हुआ। भीड़ अधिक होने से कई लोग मंच पर चल रहे कार्यक्रम को ठीक से नहीं देख पा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने चप्पल-जूते और पत्थर मंच की ओर फेंकने शुरू कर दिया, जिससे विवाद बढ़ गया। स्थिति बिगड़ने पर कुछ लोग बैरिकेडिंग तोड़कर मंच पर चढ़ गए। इस घटना में पुलिस के दो जवान और कुछ कलाकार घायल हुए हैं। एसडीपीओ ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। हालांकि, पुलिस की ओर से किए गए बल प्रयोग में किसी आम व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। इसके बाद कार्यक्रम को बंद करा दिया गया। पुलिस ने पत्थरबाजी करने के आरोप में पांच लोगों को हिरासत में लिया है। कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी। इस मामले में कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। -अमरेंद्र कुमार, खोरीमहुआ, एसडीपीओ  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *