Delhi Police ने त्रिलोकपुरी में पकड़ा 707 किलो अवैध पटाखा, विकास जैन अरेस्ट

Delhi Police ने त्रिलोकपुरी में पकड़ा 707 किलो अवैध पटाखा, विकास जैन अरेस्ट

दिल्ली पुलिस ने यहां त्रिलोकपुरी इलाके में छापेमारी कर 707 किलोग्राम से ज़्यादा अवैध पटाखे जब्त किए हैं और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान त्रिलोकपुरी निवासी विकास जैन (37) के रूप में हुई है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गत मंगलवार शाम गुप्त सूचना के आधार पर त्रिलोकपुरी के सेंट्रल मार्केट ब्लॉक-20 में छापेमारी की गई, जहां जैन के कब्जे से 47 किलोग्राम से ज्यादा अवैध पटाखे बरामद हुए। वह इनके भंडारण या बिक्री का कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। उनके मुताबिक, इस संबंध में मयूर विहार थाने में भारतीय न्याय संहिता और विस्फोटक अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर उसके आवास से 659.6 किलोग्राम अतिरिक्त अवैध पटाखे बरामद हुए, जिससे कुल बरामदगी 707.37 किलोग्राम हो गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि उसने पटाखे हरियाणा के पटौदी क्षेत्र से मंगवाए थे। अधिकारी ने बताया कि आपूर्तिकर्ता का पता लगाने और अवैध नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए आगे की छापेमारी और जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *