लखनऊ में ‘एक कचौड़ी दो समोसा’ तर्ज पर लगी होर्डिंग:लिखा -‘खैनी और बनारसी पान-बजट चला गया कब्रिस्तान’ ,दंगा इफ्तार और बिरयानी – सपा राज की असल कहानी ‘

लखनऊ में ‘एक कचौड़ी दो समोसा’ तर्ज पर लगी होर्डिंग:लिखा -‘खैनी और बनारसी पान-बजट चला गया कब्रिस्तान’ ,दंगा इफ्तार और बिरयानी – सपा राज की असल कहानी ‘

लखनऊ में एक बार फिर से होर्डिंग की सियासत देखने को मिली। शुक्रवार को शहर के अलग अलग इलाकों में समाजवादी पार्टी के खिलाफ होर्डिंग लगी। होर्डिंग में सबसे ऊपर लिखा ‘सपाइयों का क्या भरोसा ‘ अलग अलग चौराहों पर अलग अलग तरह की होर्डिंग लगी है।कुछ जगह परिवारवाद को दर्शाते है अखिलेश यादव के साथ चाचा राम गोपाल, शिवपाल, डिंपल और परिवार के अन्य सदस्य की तसवीर लगी है। कही पर अखिलेश यादव को टोपी में दर्शाया गया है। होर्डिंग में लिखे गए स्लोगन गोमती नगर जनेश्वर मिश्र पार्क के पास लगी होर्डिंग में सबसे ऊपर लिखा गया ‘सपाइयों का क्या भरोसा’, ‘खैनी और बनारसी पान बजट चला गया कब्रिस्तान’। दूसरी होर्डिंग में लिखा गया ‘ दंगा इफ्तार और बिरयानी – सपा राज की असली कहानी ‘। तीसरी होर्डिंग में लिखा गया ‘ चावल डाल अचार – पार्टी का मतलब परिवार ‘। चौथी होर्डिंग में लिखा ‘एक कचौड़ी दो समोसा – गिरगिटेश का क्या भरोसा ‘। ‘पूर्व सीएम के खिलाफ अभद्र भाषण अफसोसनाक’ मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव परवेश यादव ने होर्डिंग फाड़ते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि हमारे नेता अखिलेश यादव को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। पूरे शहर में अभद्र भाषा वाली होर्डिंग लगी है। यह बेहद शर्मनाक और अफसोस नाक है पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा सांसद के प्रति ऐसी भाषा इस्तेमाल किया जा रहा है जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ‘होर्डिंग लगवाने वाले के होगा मुकदमा ’ उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा अफसोस की बात ये है कि लखनऊ का पुलिस प्रशासन मौन है। अगर सत्ता या सीएम योगी के खिलाफ कोई होर्डिंग लग जाती है तो उसे फौरन हटवा दिया जाता है। होर्डिंग लगवाने वाले के घर पुलिस पहुंच जाती है। मगर एक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के खिलाफ ऐसी अभद्र भाषा पर पुलिस खामोश क्यों है। कुछ भी हो जाए हम लोग चुप बैठने वाले नहीं है जिन लोगों ने होर्डिंग लगवाई है सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से उन्हें चिन्हित करके उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाएंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *