गौतमबुद्धनगर में आज मेरठ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए चुनाव हो रहे हैं। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। जिले में कुल 13 मतदान केंद्रों पर 42 बूथ बनाए गए हैं। इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 25 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 17 बूथ शामिल हैं। जिलाधिकारी ने सभी मतदान केंद्रों पर तैयारियां पूरी करने और कर्मचारियों को जिम्मेदारी से काम करने को कहा है। मतदान के बाद मतपेटियों को सुरक्षित वापस लाने और रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

