बदायूं में कल 8 घंटे बंद रहेगी रेलवे क्रॉसिंग:घटपुरी-मकरंदपुर के बीच होगा मेंटेनेंस, वाहन चालकों को रमपुरा अंडरपास से गुजरना होगा

बदायूं में कल 8 घंटे बंद रहेगी रेलवे क्रॉसिंग:घटपुरी-मकरंदपुर के बीच होगा मेंटेनेंस, वाहन चालकों को रमपुरा अंडरपास से गुजरना होगा

बदायूं में बरेली-कासगंज रेलमार्ग पर घटपुरी और मकरंदपुर रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर 24 अक्टूबर को मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। इसके चलते सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक क्रॉसिंग से वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। रेल प्रशासन ने वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने की अपील की है। इज्जतनगर रेलमंडल की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, मकरंदपुर और घटपुरी रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित समपार संख्या 261/सी पर रेलवे के इंजीनियरिंग अनुरक्षण का कार्य किया जाएगा। इस दौरान करीब आठ घंटे तक सड़क यातायात बंद रहेगा। रमपुरा अंडरपास से निकल सकेंगे वाहन रेलवे क्रॉसिंग बंद रहने के दौरान वाहन चालकों के लिए अलीगंज-बिशारतगंज रोड स्थित रमपुरा अंडरपास को वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है। इस रास्ते से आने-जाने वाले लोगों को इसी मार्ग का इस्तेमाल करना होगा। सफर पर निकलने से पहले तय कर लें रास्ता रेल प्रशासन ने वाहन चालकों को सलाह दी है कि वे 24 अक्टूबर को यात्रा पर निकलने से पहले अपने रास्ते की योजना बना लें, ताकि जाम और अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके। अनुरक्षण कार्य के कारण सड़क उपयोगकर्ताओं को होने वाली असुविधा पर रेल प्रशासन ने खेद जताया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *