सोने-चांदी के जेवरात चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:रात में सूने मकानों में घुसते थे; उदयपुर शहर समेत खेरवाडा-भींडर में भी कर चुके वारदात

सोने-चांदी के जेवरात चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:रात में सूने मकानों में घुसते थे; उदयपुर शहर समेत खेरवाडा-भींडर में भी कर चुके वारदात

उदयपुर की खेरवाड़ा थाना पुलिस ने सूने मकानों से सोना-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने खेरवाड़ा के साथ भींडर और उदयपुर शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है। आरोपी रात में सूने मकानों को निशाना बनाते थे और ताला तोड़कर सोना-चांदी व नकदी पार कर देते थे। पुलिस से बचने के लिए मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करते थे। थानाधिकारी मनमन्थ आढ़ा ने बताया कि आरोपी महेंद्र उर्फ थेपड़ी पुत्र नारायणलाल निवासी इन्द्रा कॉलोनी और लक्की नाथ पुत्र किशन निवासी सुखेर को गिरफ्तार किया है। चोरी किया गया सामान बरामद थानाधिकारी ने बताया कि 10 अक्टूबर 2026 को नरेन्द्र भाटिया निवासी शक्तिनगर ने थाने में रिपोर्ट दी थी, जिसमें बताया था कि वे 4 अक्टूबर को अपने घर पर ताला लगाकर ससुराल गए हुए थे। 10 अक्टूबर को वापस घर लौटे तो घर का ताला टूटा ​ मिला। अलमारी से दो सोने की चेन, चांदी की चूडियां, पायजेब, दो सोने की अंगूठी और 1 लाख रुपए भी नहीं मिले। पुलिस ने आस-पास सीसीटीवी खंगालते हुए चोरों की तलाश शुरू की। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी का माल बरामद किया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *