सीहोर सब रजिस्ट्रार का काम कर रहे प्राइवेट लड़के:नियमों का खुला उल्लंघन, जमीन के गोपनीय दस्तावेज जांचने का काम; अधिकारी बोले- जांच होगी

सीहोर सब रजिस्ट्रार का काम कर रहे प्राइवेट लड़के:नियमों का खुला उल्लंघन, जमीन के गोपनीय दस्तावेज जांचने का काम; अधिकारी बोले- जांच होगी

सीहोर के उप पंजीयक कार्यालय में निजी युवकों से सरकारी काम कराने का मामला सामने आया है। यहां दो प्राइवेट लड़के सब रजिस्ट्रार का काम कर रहे हैं। वे रजिस्ट्री कराने आने वाले लोगों के दस्तावेज जांचने के साथ कंप्यूटर पर कागजात खोलकर देखते हैं और क्रेता-विक्रेता के फोटो व आंखों की आइरिस भी लेते हैं। नियमों के मुताबिक, ये काम सब रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी है। बताया जा रहा है कि सब रजिस्ट्रार भारतीय काहोड़ ने दोनों युवकों को काम पर रखा है। गोपनीय दस्तावेजों की जांच कर रहे निजी युवक उप पंजीयक कार्यालय में जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण और गोपनीय दस्तावेजों की जांच की जाती है। इसके बावजूद यहां निजी युवक रजिस्ट्री के कागजात कंप्यूटर पर खोलकर देख रहे हैं। वे रजिस्ट्री कराने आए लोगों के फोटो और आंखों की आइरिस लेने का काम भी कर रहे हैं। स्क्रीन की व्यवस्था पर भी शिकायत रजिस्ट्री कराने आए लोगों ने कार्यालय की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि दोनों स्क्रीन अंदर लगी हैं, जबकि एक स्क्रीन बाहर होनी चाहिए। लोगों ने कार्यालय में पारदर्शिता की कमी की शिकायत भी की है। जिला पंजीयक बोले- कराएंगे जांच जिला पंजीयक प्रेमनंदन सिंह ने कहा कि निजी लड़कों से सरकारी काम कराना नियमों के खिलाफ है। मामले की जांच कराई जाएगी।।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *