21 हजार रुपए एडवांस लेकर भी नहीं दिए रावण के पुतले, केस

21 हजार रुपए एडवांस लेकर भी नहीं दिए रावण के पुतले, केस

भास्कर न्यूज|पठानकोट शंकर ड्रामाटिक क्लब म्युनिसिपल कॉलोनी रोड की ओर से प्रधान सुरिंद्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक की गई। क्लब सदस्यों ने बताया कि उनकी एक व्यक्ति से दशहरा पर्व के लिए 60 हजार रुपए में पुतले बनाने की बात तय हुई थी, जिसके चलते 21 हजार रुपए एडवांस पेमेंट भी दी गई। क्लब सदस्यों का आरोप है कि व्यक्ति ने दशहरे पर्व वाले दिन पुतले उपलब्ध नहीं करवाएए। उन्होंने संबंधित व्यक्ति को कई फोन किए गए, लेकिन उस व्यक्ति ने उनके फोन नहीं उठाए। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर क्लब की ओर से थाना डिवीजन नंबर-2 में लिखित शिकायत दी गई है। इस मौके पर डायरेक्टर शशि शर्मा, जनरल सेक्रेटरी अर्जुन सिंह , कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण कुमार, कैशियर पाल सिंह, पूर्व पार्षद कमल कुमार, फाउंडर मोतीलाल, कमल, रवि गौतम, किशोर, राहुल महाजन, रोहित, गौरव पंडित आदि मौजूद थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *