पठानकोट | श्रीमती रमा चोपड़ा एसडी कन्या महाविद्यालय, पठानकोट की छात्राओं ने शांति देवी आर्य महिला महाविद्यालय, दीनानगर में आयोजित प्रतिभा संगम अंतर-महाविद्यालय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते पांच पुरस्कार अपने नाम किए। एकल गायन प्रतियोगिता में भगति फर्स्ट, पोस्टर निर्माण में अदिति सेकेंड, रंगोली निर्माण में भूमिका, नेल आर्ट में सुजाता तथा शार्क टैंक आइडिया प्रतियोगिता में छवि थर्ड रही। प्रो. विनोद, प्रो. अनामिका, प्रो. हरप्रीत, प्रो. भावना, प्रो. रश्मि, प्रो. मनीषा, प्रो. नीतू एवं प्रो. आरती का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्राचार्या डॉ. प्रियंका चुग ने विजेता छात्राओं को बधाई दी । उन्होंने कहा कि इस प्रकार की अंतर-महाविद्यालय प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा रचनात्मक सोच को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

