भास्कर न्यूज | बक्सर त्योहारों में दिल्ली से बिहार आने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली और पटना के बीच एक और वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। खास बात यह है कि इस ट्रेन का ठहराव बक्सर स्टेशन पर भी होगा। इससे दिल्ली में रहने वाले बक्सर के लोगों को त्योहार के दौरान घर आने और वापस लौटने के लिए एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। पूर्व मध्य रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, गाड़ी संख्या 02254 नई दिल्ली-पटना वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल 22 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और रविवार को चलेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 8:35 बजे खुलेगी और शाम 7:26 बजे बक्सर पहुंचेगी। यहां से आरा में ठहराव के बाद रात 9:30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 02253 पटना-नई दिल्ली वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल 24 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक सप्ताह में तीन दिन शनिवार, सोमवार और बुधवार को चलेगी। पटना जंक्शन से सुबह 10 बजे खुलने वाली यह ट्रेन सुबह 11:25 बजे बक्सर पहुंचेगी। 20 कोच वाली ट्रेन, कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव रेलवे के अनुसार, इस वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल में कुल 20 कोच होंगे। दिल्ली से पटना के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा में ठहराव की सुविधा मिलेगी। त्योहार के दौरान दिल्ली से बक्सर आने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन उपयोगी विकल्प साबित हो सकती है। हालांकि, यात्रा से पहले यात्रियों को टिकट की उपलब्धता और निर्धारित तिथि की पुष्टि रेलवे की आधिकारिक सूचना से कर लेनी चाहिए। भास्कर न्यूज | बक्सर त्योहारों में दिल्ली से बिहार आने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली और पटना के बीच एक और वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। खास बात यह है कि इस ट्रेन का ठहराव बक्सर स्टेशन पर भी होगा। इससे दिल्ली में रहने वाले बक्सर के लोगों को त्योहार के दौरान घर आने और वापस लौटने के लिए एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। पूर्व मध्य रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, गाड़ी संख्या 02254 नई दिल्ली-पटना वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल 22 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और रविवार को चलेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 8:35 बजे खुलेगी और शाम 7:26 बजे बक्सर पहुंचेगी। यहां से आरा में ठहराव के बाद रात 9:30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 02253 पटना-नई दिल्ली वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल 24 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक सप्ताह में तीन दिन शनिवार, सोमवार और बुधवार को चलेगी। पटना जंक्शन से सुबह 10 बजे खुलने वाली यह ट्रेन सुबह 11:25 बजे बक्सर पहुंचेगी। 20 कोच वाली ट्रेन, कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव रेलवे के अनुसार, इस वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल में कुल 20 कोच होंगे। दिल्ली से पटना के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा में ठहराव की सुविधा मिलेगी। त्योहार के दौरान दिल्ली से बक्सर आने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन उपयोगी विकल्प साबित हो सकती है। हालांकि, यात्रा से पहले यात्रियों को टिकट की उपलब्धता और निर्धारित तिथि की पुष्टि रेलवे की आधिकारिक सूचना से कर लेनी चाहिए।

