बैकुंठपुर|स्थानीय थाने की पुलिस ने बुधवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक अगवा किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा किए जाने के संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। इसके बाद गुरुवार को उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर उसका बयान दर्ज कराया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस इस मामले में आगे की अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है और किशोरी की बरामदगी के बाद मामले के अन्य पहलुओं की जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। बैकुंठपुर|स्थानीय थाने की पुलिस ने बुधवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक अगवा किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा किए जाने के संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। इसके बाद गुरुवार को उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर उसका बयान दर्ज कराया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस इस मामले में आगे की अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है और किशोरी की बरामदगी के बाद मामले के अन्य पहलुओं की जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

