दरभंगा स्नातक-शिक्षक चुनाव: मधुबनी में 55 वोटिंग सेंटर पर वोट:1.35 लाख मतदाता कर रहे 53 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात

दरभंगा स्नातक-शिक्षक चुनाव: मधुबनी में 55 वोटिंग सेंटर पर वोट:1.35 लाख मतदाता कर रहे 53 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात

बिहार में विधान परिषद की 8 सीटों पर आज शुक्रवार को चुनाव है। सुबह 8 से शाम 4 बजे तक 933 बूथों पर 5.33 लाख वोटर्स वोट देंगे। चुनाव में 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटों पर कुल 150 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों से 90 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से 60 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी की चार सीटों पर कुल 4,92,594 मतदाता हैं। इनके लिए 598 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 1.43 लाख से अधिक मतदाता हैं, जबकि पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 87,583 मतदाता हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण की चार सीटों पर कुल 40,253 मतदाता हैं। इनके लिए 335 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 11,719 मतदाता हैं, जबकि तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 8,760 मतदाता हैं। इस तरह स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की तुलना में काफी अधिक है। हालांकि, दोनों लिस्ट में मतदाताओं की पात्रता और मतदान की प्रक्रिया अलग-अलग है। स्नातक सीट पर 1.26 लाख मतदाता दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की दो सीटों पर कुल 1,35,977 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 40 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसके लिए दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय जिले में कुल 237 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव के बाद 27 अक्टूबर को मतगणना होगी। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1,26,951 मतदाता हैं। इनमें दरभंगा जिले के 34,001, समस्तीपुर के 34,429, मधुबनी के 29,316 और बेगूसराय के 29,205 मतदाता शामिल हैं। इस सीट पर 40 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है। मतदान के लिए चारों जिलों में कुल 138 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें दरभंगा में 43, समस्तीपुर में 34, मधुबनी में 32 और बेगूसराय में 29 केंद्र हैं। शिक्षक सीट पर 9,026 वोटर दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 9,026 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इनमें दरभंगा जिले के 2,800, समस्तीपुर के 2,350, मधुबनी के 1,829 और बेगूसराय के 2,047 मतदाता शामिल हैं। इस सीट पर 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चारों जिलों में कुल 99 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें दरभंगा में 32, समस्तीपुर में 24, मधुबनी में 23 और बेगूसराय में 20 मतदान केंद्र शामिल हैं। 53 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 53 उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटियों में बंद होगी। स्नातक सीट पर 40 उम्मीदवार होने से मुकाबला बहुकोणीय है, वहीं शिक्षक सीट पर 13 प्रत्याशी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। उम्मीदवारों ने चुनाव प्रचार के दौरान मतदाताओं से संपर्क कर समर्थन मांगा है। अब मतदाताओं के वोट से दोनों सीटों के परिणाम की तस्वीर साफ होगी। स्नातक के 29,093 और शिक्षक के 1,707 मतदाता मधुबनी में दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के 55 मतदान केंद्रों पर कुल 30,800 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान और विधि-व्यवस्था की निगरानी के लिए पांच अनुमंडल पदाधिकारियों को जोनल मजिस्ट्रेट, पांच अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को जोनल पुलिस पदाधिकारी और जिला स्तर के 22 अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मधुबनी में 32 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां 21,523 पुरुष और 7,570 महिला सहित कुल 29,093 मतदाता वोट डालेंगे। वहीं, दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 23 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन केंद्रों पर 1,463 पुरुष और 244 महिला सहित कुल 1,707 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों को मिलाकर कुल 30,800 मतदाता पंजीकृत हैं। 100 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा मतदान केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू रहेगी। केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ जुटाने और वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा। मतदान प्रक्रिया की निगरानी और सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए जिला आपदा शाखा में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। मतदाता और संबंधित लोग निर्वाचन से जुड़ी जानकारी या शिकायत के लिए नियंत्रण कक्ष के नंबर 06276-222576 पर संपर्क कर सकते हैं। संयुक्त ब्रीफिंग में उप विकास आयुक्त तुषार कुमार, अपर समाहर्ता मुकेश रंजन, नगर आयुक्त, उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। दरभंगा स्नातक सीट; छात्र नेता दिलीप कुमार मैदान में आरजेडी ने अनिल कुमार झा को मैदान में उतारा है। इस सीट पर छात्र नेता दिलीप कुमार निर्दलीय लड़ रहे हैं। जेडीयू ने दरभंगा शिक्षक सीट से उम्मीदवार उतारने के बदले दरभंगा स्नातक सीट पर अपना दावा छोड़ दिया है। इसलिए यह सीट एनडीए में भाजपा के हिस्से में गई है। पिछली बार निर्दलीय लड़कर जीत हासिल करने वाले सर्वेश कुमार बीजेपी से उम्मीदवार हो सकते हैं। यहां 127216 वोटर एमएलसी चुनेंगे। 2020 के चुनाव में निर्दलीय सर्वेश कुमार ने जीत हासिल की थी। उन्होंने जेडीयू के डॉ. दिलीप कुमार चौधरी को हराया था। आरजेडी से अनिल कुमार झा मैदान में थे। सर्वेश कुमार को 15595 और डॉ. दिलीप कुमार चौधरी को 11676 वोट मिले थे। जीत का अंतर 3919 था। दरभंगा शिक्षक सीट; मदन मोहन झा को घनश्याम राय की चुनौती इस सीट से कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा मैदान में हैं। एनडीए की तरफ से जेडीयू के प्रो. घनश्याम राय उम्मीदवार हैं। वह मुंगेर यूनिवर्सिटी में रजिस्ट्रार हैं। एनओयू और पूर्णिया यूनिवर्सिटी में रजिस्ट्रार रहे हैं। यहां 8967 वोटर एमएसी चुनेंगे। 2020 के चुनाव में मदन मोहन झा ने बीजेपी के सुरेश प्रसाद राय को हराया था। मदन मोहन को 5011 और सुरेश को 2917 वोट मिले थे। बिहार में विधान परिषद की 8 सीटों पर आज शुक्रवार को चुनाव है। सुबह 8 से शाम 4 बजे तक 933 बूथों पर 5.33 लाख वोटर्स वोट देंगे। चुनाव में 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटों पर कुल 150 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों से 90 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से 60 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी की चार सीटों पर कुल 4,92,594 मतदाता हैं। इनके लिए 598 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 1.43 लाख से अधिक मतदाता हैं, जबकि पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 87,583 मतदाता हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण की चार सीटों पर कुल 40,253 मतदाता हैं। इनके लिए 335 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 11,719 मतदाता हैं, जबकि तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 8,760 मतदाता हैं। इस तरह स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की तुलना में काफी अधिक है। हालांकि, दोनों लिस्ट में मतदाताओं की पात्रता और मतदान की प्रक्रिया अलग-अलग है। स्नातक सीट पर 1.26 लाख मतदाता दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की दो सीटों पर कुल 1,35,977 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 40 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसके लिए दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय जिले में कुल 237 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव के बाद 27 अक्टूबर को मतगणना होगी। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1,26,951 मतदाता हैं। इनमें दरभंगा जिले के 34,001, समस्तीपुर के 34,429, मधुबनी के 29,316 और बेगूसराय के 29,205 मतदाता शामिल हैं। इस सीट पर 40 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है। मतदान के लिए चारों जिलों में कुल 138 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें दरभंगा में 43, समस्तीपुर में 34, मधुबनी में 32 और बेगूसराय में 29 केंद्र हैं। शिक्षक सीट पर 9,026 वोटर दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 9,026 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इनमें दरभंगा जिले के 2,800, समस्तीपुर के 2,350, मधुबनी के 1,829 और बेगूसराय के 2,047 मतदाता शामिल हैं। इस सीट पर 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चारों जिलों में कुल 99 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें दरभंगा में 32, समस्तीपुर में 24, मधुबनी में 23 और बेगूसराय में 20 मतदान केंद्र शामिल हैं। 53 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 53 उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटियों में बंद होगी। स्नातक सीट पर 40 उम्मीदवार होने से मुकाबला बहुकोणीय है, वहीं शिक्षक सीट पर 13 प्रत्याशी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। उम्मीदवारों ने चुनाव प्रचार के दौरान मतदाताओं से संपर्क कर समर्थन मांगा है। अब मतदाताओं के वोट से दोनों सीटों के परिणाम की तस्वीर साफ होगी। स्नातक के 29,093 और शिक्षक के 1,707 मतदाता मधुबनी में दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के 55 मतदान केंद्रों पर कुल 30,800 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान और विधि-व्यवस्था की निगरानी के लिए पांच अनुमंडल पदाधिकारियों को जोनल मजिस्ट्रेट, पांच अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को जोनल पुलिस पदाधिकारी और जिला स्तर के 22 अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मधुबनी में 32 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां 21,523 पुरुष और 7,570 महिला सहित कुल 29,093 मतदाता वोट डालेंगे। वहीं, दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 23 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन केंद्रों पर 1,463 पुरुष और 244 महिला सहित कुल 1,707 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों को मिलाकर कुल 30,800 मतदाता पंजीकृत हैं। 100 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा मतदान केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू रहेगी। केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ जुटाने और वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा। मतदान प्रक्रिया की निगरानी और सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए जिला आपदा शाखा में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। मतदाता और संबंधित लोग निर्वाचन से जुड़ी जानकारी या शिकायत के लिए नियंत्रण कक्ष के नंबर 06276-222576 पर संपर्क कर सकते हैं। संयुक्त ब्रीफिंग में उप विकास आयुक्त तुषार कुमार, अपर समाहर्ता मुकेश रंजन, नगर आयुक्त, उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। दरभंगा स्नातक सीट; छात्र नेता दिलीप कुमार मैदान में आरजेडी ने अनिल कुमार झा को मैदान में उतारा है। इस सीट पर छात्र नेता दिलीप कुमार निर्दलीय लड़ रहे हैं। जेडीयू ने दरभंगा शिक्षक सीट से उम्मीदवार उतारने के बदले दरभंगा स्नातक सीट पर अपना दावा छोड़ दिया है। इसलिए यह सीट एनडीए में भाजपा के हिस्से में गई है। पिछली बार निर्दलीय लड़कर जीत हासिल करने वाले सर्वेश कुमार बीजेपी से उम्मीदवार हो सकते हैं। यहां 127216 वोटर एमएलसी चुनेंगे। 2020 के चुनाव में निर्दलीय सर्वेश कुमार ने जीत हासिल की थी। उन्होंने जेडीयू के डॉ. दिलीप कुमार चौधरी को हराया था। आरजेडी से अनिल कुमार झा मैदान में थे। सर्वेश कुमार को 15595 और डॉ. दिलीप कुमार चौधरी को 11676 वोट मिले थे। जीत का अंतर 3919 था। दरभंगा शिक्षक सीट; मदन मोहन झा को घनश्याम राय की चुनौती इस सीट से कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा मैदान में हैं। एनडीए की तरफ से जेडीयू के प्रो. घनश्याम राय उम्मीदवार हैं। वह मुंगेर यूनिवर्सिटी में रजिस्ट्रार हैं। एनओयू और पूर्णिया यूनिवर्सिटी में रजिस्ट्रार रहे हैं। यहां 8967 वोटर एमएसी चुनेंगे। 2020 के चुनाव में मदन मोहन झा ने बीजेपी के सुरेश प्रसाद राय को हराया था। मदन मोहन को 5011 और सुरेश को 2917 वोट मिले थे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *