विभूतिपुर में ‘मेड इन कोरिया’ लिखा संदिग्ध उपकरण गिरा:पुलिस ने जब्त किया यंत्र, मौसम विभाग का रेडियोसॉन्दे होने की आशंका

विभूतिपुर में ‘मेड इन कोरिया’ लिखा संदिग्ध उपकरण गिरा:पुलिस ने जब्त किया यंत्र, मौसम विभाग का रेडियोसॉन्दे होने की आशंका

विभूतिपुर, समस्तीपुर के बाजिदपुर बम्बैया वार्ड संख्या चार स्थित बेलसंडी डीह में गुरुवार देर शाम आसमान से एक जलती हुई डिजिटल लाइट के साथ अज्ञात उपकरण गिरा। यह बंशीधर मिश्र के दरवाजे पर गिरा, जिससे ग्रामीणों में कौतूहल फैल गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा के लिए उपकरण जब्त कर थाने ले आई। ‘मेड इन कोरिया’ लिखा होने से लोगों में चर्चाएं होने लगीं। दरोगा अरसद इमाम अंसारी ने बताया कि यह भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का रेडियोसॉन्दे लगता है। इसे वायुदाब, तापमान, आर्द्रता और हवा की गति मापने के लिए गुब्बारे से छोड़ा जाता है। संभवतः गुब्बारा फटने से यह नीचे गिरा। पुलिस ने इसे सुरक्षित बताया, कहा- सिर्फ बैटरी है, कोई खतरा नहीं। राजस्व अधिकारी कैलाश प्रसाद मंडल ने संबंधित विभाग को सूचना देने और नियमानुसार कार्रवाई की बात कही। विभूतिपुर, समस्तीपुर के बाजिदपुर बम्बैया वार्ड संख्या चार स्थित बेलसंडी डीह में गुरुवार देर शाम आसमान से एक जलती हुई डिजिटल लाइट के साथ अज्ञात उपकरण गिरा। यह बंशीधर मिश्र के दरवाजे पर गिरा, जिससे ग्रामीणों में कौतूहल फैल गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा के लिए उपकरण जब्त कर थाने ले आई। ‘मेड इन कोरिया’ लिखा होने से लोगों में चर्चाएं होने लगीं। दरोगा अरसद इमाम अंसारी ने बताया कि यह भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का रेडियोसॉन्दे लगता है। इसे वायुदाब, तापमान, आर्द्रता और हवा की गति मापने के लिए गुब्बारे से छोड़ा जाता है। संभवतः गुब्बारा फटने से यह नीचे गिरा। पुलिस ने इसे सुरक्षित बताया, कहा- सिर्फ बैटरी है, कोई खतरा नहीं। राजस्व अधिकारी कैलाश प्रसाद मंडल ने संबंधित विभाग को सूचना देने और नियमानुसार कार्रवाई की बात कही।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *