शिक्षकों-कर्मचारियों को मतदान के लिए अवकाश:जौनपुर में बीएसए ने जारी किया आदेश, स्नातक और शिक्षक निर्वाचन के लिए होगी वोटिंग

शिक्षकों-कर्मचारियों को मतदान के लिए अवकाश:जौनपुर में बीएसए ने जारी किया आदेश, स्नातक और शिक्षक निर्वाचन के लिए होगी वोटिंग

जौनपुर में विधान परिषद चुनाव में मतदान के लिए जौनपुर जिले के शिक्षकों और कर्मचारियों को शुक्रवार को विशेष अवकाश दिया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) समीर कुमार ने गुरुवार रात 11 बजे इस संबंध में आदेश जारी किया। यह अवकाश उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक और वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव-2026 में मतदान करने के लिए दिया गया है। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 23 अक्टूबर, शुक्रवार को मतदान होना है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों पर लागू होगा आदेश आदेश के मुताबिक, जौनपुर जिले के कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों को यह विशेष अवकाश मिलेगा। इस छुट्टी को उनके आकस्मिक अवकाश (सीएल) के खाते से नहीं काटा जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *