लखनऊ के शिवेंद्र सिंह ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) इंटरमीडिएट परीक्षा में ऑल इंडिया 22वीं रैंक हासिल की है। सितंबर 2026 में हुई परीक्षा में उन्हें 462 अंक मिले। शहर की मेरिट लिस्ट में दिव्या जैन 382 अंकों के साथ दूसरे और कृतिका सिंह 365 अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहीं। यशिका रायजादा चौथे और निखिल सक्सेना पांचवें स्थान पर रहे। दोनों ग्रुप में 27 स्टूडेंट्स पास जारी आंकड़ों के मुताबिक, लखनऊ में दोनों ग्रुप की परीक्षा में 221 स्टूडेंट्स शामिल हुए, जिनमें से 27 सफल हुए। ग्रुप-1 में 723 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी, जिनमें 141 पास हुए। वहीं, ग्रुप-2 में 264 स्टूडेंट्स शामिल हुए और 74 सफल रहे। देशभर में कुल 14,818 स्टूडेंट्स परीक्षा में सफल हुए। ग्रुप-1 का पास प्रतिशत 23.14%, ग्रुप-2 का 18.92% और दोनों ग्रुप की परीक्षा का पास प्रतिशत 13.21% रहा। मुंबई और नासिक के स्टूडेंट्स ने साझा की पहली रैंक ऑल इंडिया मेरिट में मुंबई के नील राजेश शाह और नासिक की चंदक साक्षी ने 502-502 अंक हासिल कर पहली रैंक साझा की। चेन्नई की श्रुति वी 492 अंकों के साथ दूसरे और सूरत के प्रेम अग्रवाल 490 अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहे। ICAI लखनऊ ब्रांच ने दी बधाई ICAI लखनऊ ब्रांच के चेयरमैन CA अश्वनी जायसवाल ने शिवेंद्र सिंह सहित परीक्षा में सफल सभी स्टूडेंट्स को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिवेंद्र की उपलब्धि CA समुदाय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने सभी सफल स्टूडेंट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

