देव कार्तिक छठ मेला की तैयारी तेज:औरंगाबाद में श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए 9 स्थल चिह्नित; जलजमाव दूर-बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश

देव कार्तिक छठ मेला की तैयारी तेज:औरंगाबाद में श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए 9 स्थल चिह्नित; जलजमाव दूर-बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश

औरंगाबाद में देव कार्तिक छठ मेला-2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। छठ के अवसर पर देव पहुंचने वाले व्रतियों और श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था को लेकर गुरुवार को समाहरणालय में डीएम अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में श्रद्धालुओं के आवासन के लिए चिह्नित स्थलों पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने और सभी तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया गया। डीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं को ठहरने में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। नरची गेट के पीछे दिवाकर नगर के पास का मैदान डीएम ने औरंगाबाद सदर और देव के अंचल अधिकारियों को सभी स्थलों का लेआउट मैप तैयार कराने का निर्देश दिया। साथ ही, अतिक्रमण की स्थिति का आकलन कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा, ताकि श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध हो सके। जलजमाव दूर करने और बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर आवासन स्थलों पर जलजमाव की समस्या दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। बारिश या अन्य कारणों से पानी जमा होने की स्थिति में श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके लिए पहले से तैयारी करने को कहा गया। विद्युत कार्यपालक अभियंता को सभी स्थलों की बिजली संबंधी जरूरतों का आकलन करने और लोड एनालिसिस कराने का निर्देश दिया गया। बिजली कनेक्शन, आपूर्ति और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच कर कमियों को समय रहते दूर करने को कहा गया, ताकि मेला अवधि में सुरक्षित और निर्बाध बिजली मिल सके। काम की नियमित निगरानी करेंगे अधिकारी डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को आवासन स्थलों पर नामित कार्यकारी एजेंसियों के काम की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी जरूरी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी की जाएं और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं हो। बैठक में उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह, अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी गौरव सिंह, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी श्वेता प्रियदर्शी और जिला योजना पदाधिकारी अविनाश प्रकाश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बीआरबीसीएल, एनपीजीसीएल और बैंक के प्रतिनिधियों ने भी बैठक में भाग लिया। जिला प्रशासन का लक्ष्य देव कार्तिक छठ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं और छठ व्रतियों को सुरक्षित आवासन और जरूरी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। औरंगाबाद में देव कार्तिक छठ मेला-2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। छठ के अवसर पर देव पहुंचने वाले व्रतियों और श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था को लेकर गुरुवार को समाहरणालय में डीएम अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में श्रद्धालुओं के आवासन के लिए चिह्नित स्थलों पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने और सभी तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया गया। डीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं को ठहरने में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। नरची गेट के पीछे दिवाकर नगर के पास का मैदान डीएम ने औरंगाबाद सदर और देव के अंचल अधिकारियों को सभी स्थलों का लेआउट मैप तैयार कराने का निर्देश दिया। साथ ही, अतिक्रमण की स्थिति का आकलन कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा, ताकि श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध हो सके। जलजमाव दूर करने और बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर आवासन स्थलों पर जलजमाव की समस्या दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। बारिश या अन्य कारणों से पानी जमा होने की स्थिति में श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके लिए पहले से तैयारी करने को कहा गया। विद्युत कार्यपालक अभियंता को सभी स्थलों की बिजली संबंधी जरूरतों का आकलन करने और लोड एनालिसिस कराने का निर्देश दिया गया। बिजली कनेक्शन, आपूर्ति और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच कर कमियों को समय रहते दूर करने को कहा गया, ताकि मेला अवधि में सुरक्षित और निर्बाध बिजली मिल सके। काम की नियमित निगरानी करेंगे अधिकारी डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को आवासन स्थलों पर नामित कार्यकारी एजेंसियों के काम की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी जरूरी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी की जाएं और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं हो। बैठक में उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह, अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी गौरव सिंह, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी श्वेता प्रियदर्शी और जिला योजना पदाधिकारी अविनाश प्रकाश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बीआरबीसीएल, एनपीजीसीएल और बैंक के प्रतिनिधियों ने भी बैठक में भाग लिया। जिला प्रशासन का लक्ष्य देव कार्तिक छठ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं और छठ व्रतियों को सुरक्षित आवासन और जरूरी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *