एक ही पोखरे में मिले बच्चे और किशोरी के शव:घोसी में दोपहर में बच्चे की डूबने से मौत, शाम को मिला कक्षा 10 की छात्रा का शव

एक ही पोखरे में मिले बच्चे और किशोरी के शव:घोसी में दोपहर में बच्चे की डूबने से मौत, शाम को मिला कक्षा 10 की छात्रा का शव

मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर बाजार में गुरुवार को एक ही पोखरे में कुछ घंटे के अंतर पर दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। दोपहर करीब ढाई बजे पोखरे में डूबने से तीन साल के अतिकुरहमान की मौत हो गई। परिजन उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच शाम करीब पांच बजे पोखरे में कक्षा 10 की छात्रा अंशु (16) का शव मिला। अंशु बनकरा खुर्द गांव निवासी प्रेमचंद की बेटी थी। वह तीन बहनों में दूसरे नंबर पर थी। उसके पिता दुबई में रहते हैं। घर पर मां ममता अपने सात साल के बेटे अभिनव और बेटियों प्रिया (14), अंशु और अनामिका के साथ रहती हैं। एक ही दिन पोखरे में दो लोगों की मौत से दोनों परिवारों में शोक छा गया। अतिकुरहमान की मौत डूबने से हुई, जबकि अंशु की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। घोसी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रविंद्रनाथ राय ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। किशोरी की मौत के कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चलेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *