सुल्तानपुर में निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल कर 12 लाख वसूले:15 लाख और मांगे, युवती की शिकायत पर केस दर्ज; भाई को भेजीं तस्वीरें

सुल्तानपुर में निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल कर 12 लाख वसूले:15 लाख और मांगे, युवती की शिकायत पर केस दर्ज; भाई को भेजीं तस्वीरें

सुल्तानपुर के कादीपुर की एक युवती ने आगरा के युवक और उसके रिश्तेदार पर निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने RTGS के जरिए उससे 12 लाख रुपये वसूल लिए और अब 15 लाख रुपये और मांग रहा है। रकम नहीं देने पर तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी दी जा रही है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बुधवार रात केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोने के गहने गिरवी रखकर भी दिए पैसे पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सर्वोत्तम प्रकाश कुशवाहा उसकी निजी तस्वीरों और वीडियो का डर दिखाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। आरोप है कि उसने RTGS के जरिए 12 लाख रुपये लिए। युवती ने पैसे जुटाने के लिए अपने सोने के गहने भी गिरवी रख दिए। इसके बावजूद आरोपी अब 15 लाख रुपये और मांग रहा है। भाई को भेजीं तस्वीरें, फेसबुक पर पोस्ट करने का आरोप युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसकी निजी तस्वीरें उसके भाई शुभम को भी भेजीं। इसके अलावा उसके फेसबुक अकाउंट पर भी तस्वीरें पोस्ट की गईं। पीड़िता ने आरोपी के जीजा आकाश सरन कुशवाहा पर भी साजिश में शामिल होने और धमकियां देने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया से सामग्री हटवाने की मांग पीड़िता ने पुलिस से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने, सोशल मीडिया से आपत्तिजनक सामग्री हटवाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। मामले की जांच निरीक्षक दीपेंद्र विक्रम सिंह को सौंपी गई है। सीओ विनय गौतम ने गुरुवार शाम करीब 5 बजे बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *