मऊगंज में दो बाइकों की टक्कर, 5 लोग घायल:नदहा मोड़ पर उछलकर दूर गिरे बाइक सवार; सिर-हाथ और पैर में गंभीर चोट

मऊगंज में दो बाइकों की टक्कर, 5 लोग घायल:नदहा मोड़ पर उछलकर दूर गिरे बाइक सवार; सिर-हाथ और पैर में गंभीर चोट

मऊगंज थाना क्षेत्र के नदहा मोड़ पर गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी को डायल 112 की मदद से सिविल अस्पताल मऊगंज पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। दोनों बाइकों पर सवार थे पांच लोग एक बाइक पर शाहपुर थाना क्षेत्र के करह निवासी राजकुमार साकेत और राकेश साकेत सवार थे। दूसरी बाइक पर सीधी जिले के रामपुर नैकिन निवासी राकेश केवट, शिवबहोर केवट और अनीता केवट थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। उनके सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर मऊगंज पुलिस मौके पर पहुंची। आरक्षक रजनीश यादव और FRV चालक कृष्णा कुशवाहा ने डायल 112 की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *