पूर्णिया में कोशी स्नातक चुनाव की तैयारी पूरी:17 मतदान केंद्रों पर 12,062 मतदाता डालेंगे वोट; 15 उम्मीदवार मैदान में

पूर्णिया में कोशी स्नातक चुनाव की तैयारी पूरी:17 मतदान केंद्रों पर 12,062 मतदाता डालेंगे वोट; 15 उम्मीदवार मैदान में

कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर पूर्णिया जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में कुल 17 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 12,062 स्नातक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। मतदान से एक दिन पहले पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री वितरित की गई। इसके साथ ही पोलिंग पार्टियों और माइक्रो ऑब्जर्वर्स के साथ समीक्षा बैठक कर ब्रीफिंग दी गई। सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने बताया कि पोलिंग पार्टियों, माइक्रो ऑब्जर्वर्स और पुलिस बल को मतपेटियों और जरूरी चुनाव सामग्री के साथ निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जा रहा है। मतदान कर्मियों को पहले दो चरणों का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। बुधवार को तीसरे और अंतिम चरण का प्रशिक्षण व ब्रीफिंग दी गई। सभी टीमें अपने-अपने बूथों पर रात्रि विश्राम करेंगी। सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान मतदान गुरुवार, 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतदान समाप्त होने के बाद पोलिंग पार्टियां सीलबंद मतपेटियों और चुनाव सामग्री के साथ जिला स्कूल स्थित रिसेप्शन सेंटर पहुंचेंगी। जिला स्कूल में बनाया गया स्ट्रॉन्ग रूम पूर्णिया के जिला स्कूल परिसर में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति भवन के तीसरे तल पर स्ट्रॉन्ग रूम बनाया गया है। यहां सभी मतपेटियों को त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा जाएगा। मतगणना के दौरान मतपेटियां खोली जाएंगी। 14 प्रखंड कार्यालयों समेत 17 मतदान केंद्र जिले में बनाए गए 17 मतदान केंद्रों में 14 प्रखंड कार्यालयों के अलावा नगर निगम कार्यालय सहित तीन अन्य केंद्र शामिल हैं। प्रशासन ने सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल और माइक्रो ऑब्जर्वर्स की तैनाती की है, ताकि मतदान निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में हो सके। कोशी स्नातक सीट पर 15 उम्मीदवार मैदान में कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एक महिला सहित कुल 15 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में एक लाख 34 हजार से अधिक स्नातक मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर पूर्णिया जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में कुल 17 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 12,062 स्नातक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। मतदान से एक दिन पहले पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री वितरित की गई। इसके साथ ही पोलिंग पार्टियों और माइक्रो ऑब्जर्वर्स के साथ समीक्षा बैठक कर ब्रीफिंग दी गई। सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने बताया कि पोलिंग पार्टियों, माइक्रो ऑब्जर्वर्स और पुलिस बल को मतपेटियों और जरूरी चुनाव सामग्री के साथ निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जा रहा है। मतदान कर्मियों को पहले दो चरणों का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। बुधवार को तीसरे और अंतिम चरण का प्रशिक्षण व ब्रीफिंग दी गई। सभी टीमें अपने-अपने बूथों पर रात्रि विश्राम करेंगी। सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान मतदान गुरुवार, 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतदान समाप्त होने के बाद पोलिंग पार्टियां सीलबंद मतपेटियों और चुनाव सामग्री के साथ जिला स्कूल स्थित रिसेप्शन सेंटर पहुंचेंगी। जिला स्कूल में बनाया गया स्ट्रॉन्ग रूम पूर्णिया के जिला स्कूल परिसर में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति भवन के तीसरे तल पर स्ट्रॉन्ग रूम बनाया गया है। यहां सभी मतपेटियों को त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा जाएगा। मतगणना के दौरान मतपेटियां खोली जाएंगी। 14 प्रखंड कार्यालयों समेत 17 मतदान केंद्र जिले में बनाए गए 17 मतदान केंद्रों में 14 प्रखंड कार्यालयों के अलावा नगर निगम कार्यालय सहित तीन अन्य केंद्र शामिल हैं। प्रशासन ने सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल और माइक्रो ऑब्जर्वर्स की तैनाती की है, ताकि मतदान निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में हो सके। कोशी स्नातक सीट पर 15 उम्मीदवार मैदान में कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एक महिला सहित कुल 15 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में एक लाख 34 हजार से अधिक स्नातक मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *