पलामू में कोयल नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। 10 और 11 साल के ये बच्चे गुरुवार दोपहर शहर थानाक्षेत्र के कांदू मुहल्ला स्थित नदी घाट पर नहा रहे थे। नहाते समय वे गहरे पानी में चले गए और लापता हो गए। करीब ढाई घंटे की तलाश के बाद उनके शव घटनास्थल से डेढ़ किलोमीटर दूर शिवाला घाट के पास रामजानकी मंदिर के समीप नदी से मिले। मृत बच्चों की पहचान कांदू मुहल्ला निवासी भरत साव के 10 साल के बेटे देव और मुकेश साव के 11 साल के बेटे शुभम के तौर पर हुई है। दोनों को नदी से निकालकर मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। पानी के तेज बहाव के कारण वे शिवाला घाट तक बह गए थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। पलामू में कोयल नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। 10 और 11 साल के ये बच्चे गुरुवार दोपहर शहर थानाक्षेत्र के कांदू मुहल्ला स्थित नदी घाट पर नहा रहे थे। नहाते समय वे गहरे पानी में चले गए और लापता हो गए। करीब ढाई घंटे की तलाश के बाद उनके शव घटनास्थल से डेढ़ किलोमीटर दूर शिवाला घाट के पास रामजानकी मंदिर के समीप नदी से मिले। मृत बच्चों की पहचान कांदू मुहल्ला निवासी भरत साव के 10 साल के बेटे देव और मुकेश साव के 11 साल के बेटे शुभम के तौर पर हुई है। दोनों को नदी से निकालकर मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। पानी के तेज बहाव के कारण वे शिवाला घाट तक बह गए थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।

