जमुई में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन संपन्न:कचहरी चौक से खैरा मोड़ होते हुए बोधवन तालाब पहुंचा जुलूस, पुलिस रही मुस्तैद

जमुई में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन संपन्न:कचहरी चौक से खैरा मोड़ होते हुए बोधवन तालाब पहुंचा जुलूस, पुलिस रही मुस्तैद

विजयादशमी के अवसर पर गुरुवार को जमुई शहर के वीर कुंवर सिंह दुर्गा पूजा समिति की ओर से स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन पूरे विधि-विधान के साथ किया गया। इस दौरान भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालु मां दुर्गा के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। विसर्जन के दौरान भक्तों ने नम आंखों से माता रानी को विदाई दी। विसर्जन जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। कचहरी चौक, महाराजगंज और खैरा मोड़ सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए प्रतिमा को बोधवन तालाब ले जाया गया, जहां विधि-विधान के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह के साथ-साथ विदाई का भावुक माहौल भी देखने को मिला। विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। कचहरी चौक, महाराजगंज, खैरा मोड़ और बोधवन तालाब सहित प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष चौकसी बरती गई। पुलिस की निगरानी में विसर्जन जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ा। इस अवसर पर वीर कुंवर सिंह पूजा समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह उर्फ गब्बर सिंह, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, सचिव रवि सिंह, दिलीप सिंह, गुड्डू सिंह, संजीव सिंह, विपिन परिहार, पप्पू सिंह और नित्यानंद रावत सहित समिति के कई सदस्य एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रतिमा विसर्जन के साथ ही दुर्गा पूजा उत्सव का समापन हो गया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए अगले वर्ष फिर से आने का आह्वान किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा विजयादशमी के अवसर पर गुरुवार को जमुई शहर के वीर कुंवर सिंह दुर्गा पूजा समिति की ओर से स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन पूरे विधि-विधान के साथ किया गया। इस दौरान भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालु मां दुर्गा के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। विसर्जन के दौरान भक्तों ने नम आंखों से माता रानी को विदाई दी। विसर्जन जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। कचहरी चौक, महाराजगंज और खैरा मोड़ सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए प्रतिमा को बोधवन तालाब ले जाया गया, जहां विधि-विधान के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह के साथ-साथ विदाई का भावुक माहौल भी देखने को मिला। विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। कचहरी चौक, महाराजगंज, खैरा मोड़ और बोधवन तालाब सहित प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष चौकसी बरती गई। पुलिस की निगरानी में विसर्जन जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ा। इस अवसर पर वीर कुंवर सिंह पूजा समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह उर्फ गब्बर सिंह, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, सचिव रवि सिंह, दिलीप सिंह, गुड्डू सिंह, संजीव सिंह, विपिन परिहार, पप्पू सिंह और नित्यानंद रावत सहित समिति के कई सदस्य एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रतिमा विसर्जन के साथ ही दुर्गा पूजा उत्सव का समापन हो गया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए अगले वर्ष फिर से आने का आह्वान किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *