डीग पुलिस ने ठगी के वांछित आरोपी को पकड़ा:हरियाणा की चरखी-दादरी पुलिस को सौंपा, साइबर क्राइम के मामले में कार्रवाई

डीग पुलिस ने ठगी के वांछित आरोपी को पकड़ा:हरियाणा की चरखी-दादरी पुलिस को सौंपा, साइबर क्राइम के मामले में कार्रवाई

डीग पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए गुरुवार एक आरोपी को जिले के जाटौती गांव से पकड़ा। पुलिस ने आरोपी को हरियाणा की चरखी दादरी की साइबर क्राइम पुलिस टीम के सुपुर्द कर दिया। यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन सहयोग’ के तहत की गई। जिला पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के. के निर्देशन में कैथवाड़ा थाना पुलिस ने हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर यह कार्रवाई की। चरखी दादरी साइबर क्राइम थाने में दर्ज मामले में आरोपी की तलाश की जा रही थी। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) और 319(2) के तहत कार्रवाई की जा रही है। हरियाणा पुलिस के पहुंचने पर शुरू हुई तलाश साइबर क्राइम चरखी दादरी में तैनात एएसआई नरेंद्र सिंह गुरुवार को आरोपी की तलाश के सिलसिले में कैथवाड़ा थाने पहुंचे। इसके बाद कैथवाड़ा पुलिस की टीम उनके साथ आरोपी की तलाश में जुटी। एएसआई हरवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम जाटौली गांव पहुंची, जहां से शाहुरुख (22) पुत्र हासन मेव को दस्तयाब किया गया। हरियाणा पुलिस आगे करेगी कार्रवाई आरोपी को डिटेन करने के बाद डीग पुलिस ने उसे साइबर क्राइम चरखी दादरी की टीम के सुपुर्द कर दिया। अब संबंधित मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई हरियाणा पुलिस करेगी। इस कार्रवाई में कैथवाड़ा थाना प्रभारी हीरालाल, एएसआई हरवीर सिंह, कॉन्स्टेबल मनोज कुमार और कॉन्स्टेबल लाखन शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई को साइबर अपराध के मामलों में अंतरराज्यीय समन्वय के तहत की गई कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *