नरसिंहपुर में पत्नी के व्यवहार से परेशान एक पति ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। ग्राम शेड मंगरधा निवासी गोवर्धन दास चौधरी (55) ने अपनी पत्नी प्रेमबाई चौधरी (45) पर गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। पति का कहना है कि पत्नी के व्यवहार से वह मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान है। दो साल से प्रताड़ित करने का आरोप आवेदन के अनुसार, गोवर्धन दास चौधरी की शादी प्रेमबाई चौधरी से हुई है। उनकी 17 वर्षीय बेटी भी है। आवेदक का आरोप है कि पिछले दो वर्षों से पत्नी आए दिन उसके साथ गाली-गलौज करती है और मारपीट करने का प्रयास करती है। इसके अलावा अनावश्यक खर्च के लिए रुपये मांगने और अपशब्द कहने की बात भी शिकायत में कही गई है। 1 अक्टूबर को घर छोड़कर जाने का दावा आवेदन में गोवर्धन दास ने बताया कि 1 अक्टूबर 2026 को उसकी पत्नी घर छोड़कर चली गई। उसने पत्नी की मां पर भी उसका साथ देने और उसे कथित गलत कार्यों से नहीं रोकने के आरोप लगाए हैं। आवेदक ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कराने और संबंधित पक्ष के खिलाफ उचित वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की है।

