ट्रैक्टर ने एक्टिवा को मारी टक्कर,आग लगी:कई मीटर तक घसीटते लेकर गया, दो महिला सवार थी

ट्रैक्टर ने एक्टिवा को मारी टक्कर,आग लगी:कई मीटर तक घसीटते लेकर गया, दो महिला सवार थी

जोधपुर शहर में ट्रैक्टर ने एक्टिवा पर सवार दो महिलाओं को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर एक्टिवा को काफी दूर तक घसीटकर ले गया, जिसके बाद आग लग गई। एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा एयरपोर्ट थाना क्षेत्र का है। जानकारी अनुसार- ट्रैक्टर तेज स्पीड में था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक्टिवा सीधे ट्रैक्टर के निचले हिस्से में जाकर फंस गई। इसके बाद भी ड्राइवर ने ट्रैक्टर नहीं रोका और एक्टिवा को कई मीटर तक घसीटते हुए लेकर गया। इसके बाद कुछ ही देर में एक्टिवा में आग लग गई। आग देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *