मुंगेर के शादीपुर स्थित बड़ी दुर्गा महारानी की विसर्जन शोभायात्रा बुधवार देर शाम मंदिर से शुरू हुई। मां की विदाई के इस पारंपरिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। केंद्रीय प्रतिमा विसर्जन समिति के अध्यक्ष राजेश दास ने बताया कि आज दोपहर 2 बजे सोझी घाट पर बड़ी दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन होगा। शहर और आसपास से बड़ी संख्या में लोग मां के दर्शन को पहुंचे हैं। शादीपुर की बड़ी दुर्गा की शोभायात्रा की खास परंपरा है कि प्रतिमा को 32 कहारों के कंधों पर उठाकर ले जाया जाता है। इसके लिए मजबूत बांस का इंतजाम किया जाता है। मंदिर से निकलेगी शोभायात्रा शोभायात्रा मंदिर से निकलकर अंबे चौक, कौड़ा मैदान, बड़ी बाजार, आजाद चौक, बाटा चौक, एक नंबर ट्रैफिक और भगत सिंह चौक होते हुए सोझी घाट पहुंचेगी। रास्ते में श्रद्धालु मां की आरती करेंगे।कौड़ा मैदान में बड़ी और छोटी दुर्गा का मिलन शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण है। दशमी की शाम से शुरू हुआ यह नगर भ्रमण रातभर जारी रहेगा। मुंगेर के शादीपुर स्थित बड़ी दुर्गा महारानी की विसर्जन शोभायात्रा बुधवार देर शाम मंदिर से शुरू हुई। मां की विदाई के इस पारंपरिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। केंद्रीय प्रतिमा विसर्जन समिति के अध्यक्ष राजेश दास ने बताया कि आज दोपहर 2 बजे सोझी घाट पर बड़ी दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन होगा। शहर और आसपास से बड़ी संख्या में लोग मां के दर्शन को पहुंचे हैं। शादीपुर की बड़ी दुर्गा की शोभायात्रा की खास परंपरा है कि प्रतिमा को 32 कहारों के कंधों पर उठाकर ले जाया जाता है। इसके लिए मजबूत बांस का इंतजाम किया जाता है। मंदिर से निकलेगी शोभायात्रा शोभायात्रा मंदिर से निकलकर अंबे चौक, कौड़ा मैदान, बड़ी बाजार, आजाद चौक, बाटा चौक, एक नंबर ट्रैफिक और भगत सिंह चौक होते हुए सोझी घाट पहुंचेगी। रास्ते में श्रद्धालु मां की आरती करेंगे।कौड़ा मैदान में बड़ी और छोटी दुर्गा का मिलन शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण है। दशमी की शाम से शुरू हुआ यह नगर भ्रमण रातभर जारी रहेगा।

