बारां में ‘वोट बारात’ निकालकर दिया मतदान का संदेश:पंचायती राज चुनाव में जागरूकता के लिए निकाली गई बारात

बारां में ‘वोट बारात’ निकालकर दिया मतदान का संदेश:पंचायती राज चुनाव में जागरूकता के लिए निकाली गई बारात

बारां में पंचायती राज चुनाव में मतदान बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चल रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी बालमुकुंद असावा और सीईओ शिवेंद्र प्रताप के निर्देश पर किशनगंज की सौभागपुरा पंचायत में ‘वोट बारात’ निकाली गई। सह प्रभारी अमित भार्गव ने इसे हरी झंडी दिखाई। भार्गव ने कहा, मतदान लोकतंत्र की ताकत है और हर मतदाता को वोट डालना चाहिए। ‘वोट बारात’ मतदान को उत्सव के रूप में मनाने का संदेश देती है। उन्होंने छात्रों व ग्रामीणों से खुद वोट डालने और परिवार को भी प्रेरित करने को कहा। बारात स्कूल से शुरू होकर बढ़ चौक पहुंची, जहां मानव श्रृंखला बनी। विद्यार्थी स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर ‘काल्यो पहुंच गयो बूथ पर’ गीत पर नाचते हुए चले। ढोल-नगाड़ों व रंग-बिरंगी ओढ़नी-चुंदरी में सजी महिलाओं ने बारात को खास बनाया। ईएलसी अध्यक्ष को प्रतीकात्मक दूल्हा बनाया गया। भार्गव ने ईसीआई नेट व सी-विजिल ऐप की जानकारी दी। ज्योति प्रकाश शर्मा ने बताया, मकसद मतदान दिवस को उत्सव बनाना है। प्रधानाचार्य जगदीश नागर सहित स्टाफ व ग्रामीण भी मौजूद थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *