बख्तियारपुर-पटना फोरलेन पर पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलटी:एक मजदूर की मौत, 10 से ज्यादा घायल; 2 की हालत गंभीर, सभी हाजीपुर काम करने जा रहे थे

बख्तियारपुर-पटना फोरलेन पर पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलटी:एक मजदूर की मौत, 10 से ज्यादा घायल; 2 की हालत गंभीर, सभी हाजीपुर काम करने जा रहे थे

बख्तियारपुर-पटना फोरलेन पर मजूदरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद गाड़ी पलट गई। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोगों घायल होने की सूचना है। सभी काम करने के लिए हाजीपुर जा रहे थे। घटना माधोपुर गांव के पास की है। मृतक की पहचान मल्लिक राय के रूप में हुई है। मृतक और घायल मोकामा थाना क्षेत्र के मेकरा और कन्हाईपुर गांव के रहने वाले हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बख्तियारपुर में भर्ती कराया गया। 2 मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें पीएमसीएच रेफर किया गया है। हादसे की 2 तस्वीरें… जांच में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में बख्तियारपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। हादसे में 12 से 13 मजदूर घायल हुए हैं। परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। ‘गाड़ी काफी स्पीड में थी’ घायलों में शामिल लोगों में से फिलहाल चार की पहचान हुई है। जिनमा मेकरा गांव के राहुल कुमार, गोलू कुमार और कन्हाईपुर के अजय कुमार और सतीश कुमार शामिल है। घायल अजय कुमार ने बताया कि वह रेलवे में काम करने जा रहे थे। उनके साथ 20 से 25 लोग पिकअप पर सवार थे। सभी लोग पिकअप के डाला में बैठे हुए थे। अचानक अनियंत्रित होकर पिकअप डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद गाड़ी सड़क पर तीन बार पलटी। ड्राइवर काफी स्पीड में गाड़ी चला रहा था। वहीं, गोलू कुमार और सतीश कुमार ने बताया कि सभी एक ही गांव के रहने वाले हैं। रेलवे में काम करने हाजीपुर जा रहे थे। बख्तियारपुर-पटना फोरलेन पर मजूदरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद गाड़ी पलट गई। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोगों घायल होने की सूचना है। सभी काम करने के लिए हाजीपुर जा रहे थे। घटना माधोपुर गांव के पास की है। मृतक की पहचान मल्लिक राय के रूप में हुई है। मृतक और घायल मोकामा थाना क्षेत्र के मेकरा और कन्हाईपुर गांव के रहने वाले हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बख्तियारपुर में भर्ती कराया गया। 2 मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें पीएमसीएच रेफर किया गया है। हादसे की 2 तस्वीरें… जांच में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में बख्तियारपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। हादसे में 12 से 13 मजदूर घायल हुए हैं। परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। ‘गाड़ी काफी स्पीड में थी’ घायलों में शामिल लोगों में से फिलहाल चार की पहचान हुई है। जिनमा मेकरा गांव के राहुल कुमार, गोलू कुमार और कन्हाईपुर के अजय कुमार और सतीश कुमार शामिल है। घायल अजय कुमार ने बताया कि वह रेलवे में काम करने जा रहे थे। उनके साथ 20 से 25 लोग पिकअप पर सवार थे। सभी लोग पिकअप के डाला में बैठे हुए थे। अचानक अनियंत्रित होकर पिकअप डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद गाड़ी सड़क पर तीन बार पलटी। ड्राइवर काफी स्पीड में गाड़ी चला रहा था। वहीं, गोलू कुमार और सतीश कुमार ने बताया कि सभी एक ही गांव के रहने वाले हैं। रेलवे में काम करने हाजीपुर जा रहे थे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *