सहरसा में मजदूर के पोस्टमॉर्टम में 15 घंटे की देरी:परिजन ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप, बाइक की टक्कर से हुई थी मौत

सहरसा में मजदूर के पोस्टमॉर्टम में 15 घंटे की देरी:परिजन ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप, बाइक की टक्कर से हुई थी मौत

सहरसा के बनगांव थाना इलाके में सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत के बाद पोस्टमॉर्टम में देरी पर परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। 15 घंटे बाद भी शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ है। मृतक शंकर पासवान(55) बनगांव थाना के वार्ड नंबर 17 के थे। बुधवार शाम करीब 6 बजे वे खेत से चारा लेकर लौट रहे थे। तभी NH 327E पर एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार शाम 7 बजे शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा था। परिजनों का आरोप है कि रात भर इंतजार के बाद सुबह 8 बजे से डॉक्टर के पास पहुंचने पर दोपहर 2 बजे के बाद पोस्टमॉर्टम हुई। जानबूझकर देरी कर शव खराब करने का आरोप शंकर के बेटे सुबोध ने आरोप लगाया कि डॉक्टर जानबूझकर देरी कर शव खराब कर रहे हैं। परिवार ने विधायक आईपी गुप्ता को फोन पर जानकारी दी, जिसके बाद सिविल सर्जन ने जल्द पोस्टमॉर्टम के निर्देश दिए। सहरसा के सिविल सर्जन डॉ राजनरण प्रसाद ने कहा कि संदर्भ में विधायक के द्वारा भी फोन किया गया था। हमने अस्पताल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट को फोन कर जल्द पोस्टमार्टम करने के लिए निर्देश दिए हैं। सहरसा के बनगांव थाना इलाके में सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत के बाद पोस्टमॉर्टम में देरी पर परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। 15 घंटे बाद भी शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ है। मृतक शंकर पासवान(55) बनगांव थाना के वार्ड नंबर 17 के थे। बुधवार शाम करीब 6 बजे वे खेत से चारा लेकर लौट रहे थे। तभी NH 327E पर एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार शाम 7 बजे शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा था। परिजनों का आरोप है कि रात भर इंतजार के बाद सुबह 8 बजे से डॉक्टर के पास पहुंचने पर दोपहर 2 बजे के बाद पोस्टमॉर्टम हुई। जानबूझकर देरी कर शव खराब करने का आरोप शंकर के बेटे सुबोध ने आरोप लगाया कि डॉक्टर जानबूझकर देरी कर शव खराब कर रहे हैं। परिवार ने विधायक आईपी गुप्ता को फोन पर जानकारी दी, जिसके बाद सिविल सर्जन ने जल्द पोस्टमॉर्टम के निर्देश दिए। सहरसा के सिविल सर्जन डॉ राजनरण प्रसाद ने कहा कि संदर्भ में विधायक के द्वारा भी फोन किया गया था। हमने अस्पताल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट को फोन कर जल्द पोस्टमार्टम करने के लिए निर्देश दिए हैं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *