बीमा भारती के बेटे पर अपहरण का प्रयास का आरोप:शिकायतकर्ता ने कहा- शराब पीने का विरोध करने पर हत्या की धमकी दी, पुलिस को कॉल रिकार्डिंग दी है

बीमा भारती के बेटे पर अपहरण का प्रयास का आरोप:शिकायतकर्ता ने कहा- शराब पीने का विरोध करने पर हत्या की धमकी दी, पुलिस को कॉल रिकार्डिंग दी है

पूर्णिया के रुपौली की पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग के अपहरण के प्रयास और उसके पिता को फोन पर गाली-गलौच की धमकी देने का आरोप लगा है। मामला शराब पीने का विरोध करने पर हुए विवाद और फोन पर जान से मारने की धमकी देने से जुड़ा है। पीड़ित पक्ष ने भवानीपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इसके अलावा, पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस को राजा मंडल की ओर से किए गए कॉल की रिकार्डिंग भी सौंपी गई है। हालांकि, कॉल रिकार्डिंग में राजा मंडल की ही आवाज है, इसकी पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शराब पीने के विरोध से शुरू हुआ विवाद भवानीपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-9 भवनदेवी टोला निवासी मो. बबलू ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि 19 अक्टूबर की शाम वह अपने नवनिर्मित मकान में मौजूद थे। इसी दौरान पूर्व विधायक लिखे बोर्ड लगी एक सफेद फॉर्च्यूनर गाड़ी से राजा मंडल अपने तीन चार साथियों के साथ वहां पहुंचे। कमरे में बैठकर शराब पीने का विरोध करने पर उनके बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए वहां से निकल गए। नाबालिग बेटे को जबरन गाड़ी में खींचने की कोशिश शिकायत के अनुसार, उसी रात करीब नौ बजे आरोपी दोबारा लौटकर आए और कमरे में सो रहे मो. बबलू के 15 वर्षीय बेटे मो. महताब आलम को जबरन गाड़ी में खींचने का प्रयास किया। गनीमत रही कि उसी वक्त सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस गश्ती गाड़ी मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी मो. बबलू का यह भी आरोप है कि रात करीब 10 बजे उनके मोबाइल पर फोन कर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया और पूरे परिवार को काटकर फेंक देने की धमकी दी गई। फोन करने वाले ने यह भी दावा किया कि पुलिस उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। घटना के बाद से बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें धमकियां दी जा रही हैं। हालांकि, वायरल ऑडियो की प्रामाणिकता और उसमें सुनाई देने वाली आवाज राजा मंडल की ही है या नहीं, इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस तकनीकी जांच के जरिए इसकी सत्यता का पता लगा रही है। पीड़ित परिवार ने सुरक्षा की गुहार लगाते हुए दिया लिखित आवेदन पीड़ित परिवार ने अपनी सुरक्षा की गुहार लगाते हुए लिखित आवेदन के साथ दो कॉल रिकॉर्डिंग और संबंधित मोबाइल नंबरों के बीच हुई बातचीत का पूरा विवरण पुलिस को सौंप दिया है। धमदाहा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत प्रताप सिंह चौहान ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित की ओर से भवानीपुर थाने में लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है। पूरे मामले की गहनता से तकनीकी और तथ्यात्मक जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, भवानीपुर के थाना प्रभारी पुरुषोत्तम कुमार ने बातचीत में बताया कि मामले से जुड़ा आवेदन प्राप्त हुआ है, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले में जल्द की कार्रवाई की जाएगी। गोपाल यादुका हत्याकांड में आया था राजा का नाम इससे पहले भवानीपुर के गोपाल यादुका मर्डर केस में भी राजा मंडल का नाम सामने आया था। राजा पर 5 लाख की सुपारी देकर हत्या कराने का आरोप लगा था। पूर्व मंत्री बीमा भारती के बेटे राजा और पति अवधेश मंडल इस हत्याकांड मामले में आत्मसमर्पण कर जेल भी जा चुके हैं। पुलिस ने हत्याकांड से जुड़े मुख्य शूटर और एक लाइनर को गिरफ्तार किया था। अपराधियों ने बताया था कि बीमा भारती के बेटे राजा ने इस हत्या की सुपारी दी थी। 2024 में तेजस्वी यादव के साथ मंच पर दिखा था राजा

2024 के लोकसभा चुनाव में जब बीमा भारती पूर्णिया से लोकसभा की राजद के टिकट से उम्मीदवार बनी थी तब तेजस्वी यादव की सभा में राजा मंडल ने अपनी मां के साथ मंच साझा किया था । तेजस्वी ने राजा का हाथ उठाकर एक युवा के तौर पर पेश किया था मंच से । पूर्णिया के रुपौली की पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग के अपहरण के प्रयास और उसके पिता को फोन पर गाली-गलौच की धमकी देने का आरोप लगा है। मामला शराब पीने का विरोध करने पर हुए विवाद और फोन पर जान से मारने की धमकी देने से जुड़ा है। पीड़ित पक्ष ने भवानीपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इसके अलावा, पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस को राजा मंडल की ओर से किए गए कॉल की रिकार्डिंग भी सौंपी गई है। हालांकि, कॉल रिकार्डिंग में राजा मंडल की ही आवाज है, इसकी पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शराब पीने के विरोध से शुरू हुआ विवाद भवानीपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-9 भवनदेवी टोला निवासी मो. बबलू ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि 19 अक्टूबर की शाम वह अपने नवनिर्मित मकान में मौजूद थे। इसी दौरान पूर्व विधायक लिखे बोर्ड लगी एक सफेद फॉर्च्यूनर गाड़ी से राजा मंडल अपने तीन चार साथियों के साथ वहां पहुंचे। कमरे में बैठकर शराब पीने का विरोध करने पर उनके बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए वहां से निकल गए। नाबालिग बेटे को जबरन गाड़ी में खींचने की कोशिश शिकायत के अनुसार, उसी रात करीब नौ बजे आरोपी दोबारा लौटकर आए और कमरे में सो रहे मो. बबलू के 15 वर्षीय बेटे मो. महताब आलम को जबरन गाड़ी में खींचने का प्रयास किया। गनीमत रही कि उसी वक्त सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस गश्ती गाड़ी मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी मो. बबलू का यह भी आरोप है कि रात करीब 10 बजे उनके मोबाइल पर फोन कर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया और पूरे परिवार को काटकर फेंक देने की धमकी दी गई। फोन करने वाले ने यह भी दावा किया कि पुलिस उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। घटना के बाद से बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें धमकियां दी जा रही हैं। हालांकि, वायरल ऑडियो की प्रामाणिकता और उसमें सुनाई देने वाली आवाज राजा मंडल की ही है या नहीं, इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस तकनीकी जांच के जरिए इसकी सत्यता का पता लगा रही है। पीड़ित परिवार ने सुरक्षा की गुहार लगाते हुए दिया लिखित आवेदन पीड़ित परिवार ने अपनी सुरक्षा की गुहार लगाते हुए लिखित आवेदन के साथ दो कॉल रिकॉर्डिंग और संबंधित मोबाइल नंबरों के बीच हुई बातचीत का पूरा विवरण पुलिस को सौंप दिया है। धमदाहा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत प्रताप सिंह चौहान ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित की ओर से भवानीपुर थाने में लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है। पूरे मामले की गहनता से तकनीकी और तथ्यात्मक जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, भवानीपुर के थाना प्रभारी पुरुषोत्तम कुमार ने बातचीत में बताया कि मामले से जुड़ा आवेदन प्राप्त हुआ है, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले में जल्द की कार्रवाई की जाएगी। गोपाल यादुका हत्याकांड में आया था राजा का नाम इससे पहले भवानीपुर के गोपाल यादुका मर्डर केस में भी राजा मंडल का नाम सामने आया था। राजा पर 5 लाख की सुपारी देकर हत्या कराने का आरोप लगा था। पूर्व मंत्री बीमा भारती के बेटे राजा और पति अवधेश मंडल इस हत्याकांड मामले में आत्मसमर्पण कर जेल भी जा चुके हैं। पुलिस ने हत्याकांड से जुड़े मुख्य शूटर और एक लाइनर को गिरफ्तार किया था। अपराधियों ने बताया था कि बीमा भारती के बेटे राजा ने इस हत्या की सुपारी दी थी। 2024 में तेजस्वी यादव के साथ मंच पर दिखा था राजा

2024 के लोकसभा चुनाव में जब बीमा भारती पूर्णिया से लोकसभा की राजद के टिकट से उम्मीदवार बनी थी तब तेजस्वी यादव की सभा में राजा मंडल ने अपनी मां के साथ मंच साझा किया था । तेजस्वी ने राजा का हाथ उठाकर एक युवा के तौर पर पेश किया था मंच से ।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *