खुर्जा के रामलीला मेले में युवक को घेरकर पीटा:मारपीट के बाद युवक भागा, CO बोले- आरोपियों की पहचान की जा रही

खुर्जा के रामलीला मेले में युवक को घेरकर पीटा:मारपीट के बाद युवक भागा, CO बोले- आरोपियों की पहचान की जा रही

बुलंदशहर में खुर्जा नगर क्षेत्र के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में चल रहे मेले में बुधवार रात करीब 9 बजे मारपीट की घटना सामने आई। कुछ युवकों और युवतियों ने मिलकर एक युवक की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट के दौरान मेले में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक, मेले में बुधवार रात काफी भीड़ थी। इसी दौरान कुछ लोगों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कुछ युवक-युवतियों ने एक युवक को घेरकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुई घटना से मेले में घूम रहे लोगों में दहशत फैल गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। युवक ने भागकर बचाई जान वायरल वीडियो में कई लोग युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ तमाशबीन बनी रही। मारपीट के बीच पीड़ित युवक किसी तरह वहां से भागने में सफल रहा। हालांकि, विवाद किस वजह से शुरू हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस पहुंचने से पहले मौके से फरार हुए आरोपी घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थिति शांत हो गई। आरोप है कि मारपीट करने वाले लोग मौके से फरार हो गए। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है। आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस खुर्जा के क्षेत्राधिकारी अनिल शाही ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *