आजमगढ़ में गुरुवार को निकली धूप:रात के तापमान में हो रही गिरावट, 19 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

आजमगढ़ में गुरुवार को निकली धूप:रात के तापमान में हो रही गिरावट, 19 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

आजमगढ़ में गुरुवार को मौसम फिर से बदल गया। गुरुवार को सुबह से ही धूप निकली हुई है। बुधवार को जहां सुबह मामूली कोहरा छाया रहा। जिसके बाद बादलों वाली धूप निकल गई। जिले का न्यूनतम तापमान गिरकर 19 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वही अधिकतम तापमान की बात करें तो दो डिग्री सेल्सियस गिरकर 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। सुबह 7 बजे जिले का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दिन में भले ही गर्मी और उमस हो रही है पर रातें सर्द होने लगी हैं। रुक-रुक कर तेज हवा बह रही है। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। शनिवार को दोपहर के बाद मौसम बदल गया था। और बादल छा गये। लगातार मौसम में हो रहे परिवर्तन से बीमारियों के बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग का दावा है कि आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक गिरावट आएगी। अगले 4-5 दिन बाद और कम होगा तापमान मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4-5 दिनों तक जिले के तापमान में और गिरावट आएगी। लगातार जिस तरह से तापमान में गिरावट हो रही है निश्चित रूप से बहुत जल्द ही सर्दी का।आगाज हो जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *