रायसेन में गुलाबी ठंड शुरू, छाने लगी धुंध:दिन का तापमान घटकर 30 और रात का 18 डिग्री पर पहुंचा, 24 अक्टूबर तक बारिश के आसार

रायसेन में गुलाबी ठंड शुरू, छाने लगी धुंध:दिन का तापमान घटकर 30 और रात का 18 डिग्री पर पहुंचा, 24 अक्टूबर तक बारिश के आसार

रायसेन में मौसम बदलने के साथ रात और सुबह हल्की ठंड महसूस होने लगी है। बारिश के बाद दिन और रात के तापमान में दो-दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सुबह सूर्योदय के समय ऐतिहासिक रायसेन किले की पहाड़ी पर हल्की धुंध छाने से नजारा आकर्षक दिखाई देने लगा है। दो दिन में 2 डिग्री गिरा तापमान 20 अक्टूबर को गैरतगंज सहित जिले के कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई थी। इसके बाद से मौसम में ठंडक बढ़ने लगी है। गुरुवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं। दो दिन पहले तक दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा रहा था, जो अब घटकर 30 डिग्री पर आ गया है। वहीं, रात का तापमान 20 डिग्री से गिरकर 18 डिग्री पर पहुंच गया है। रात 10 बजे के बाद बढ़ने लगी ठंड दिन में अभी गर्मी का असर बना हुआ है, लेकिन रात 10 बजे के बाद ठंडक बढ़ने लगती है। ऐसे में एसी और कूलर की जरूरत कम महसूस हो रही है। सुबह जल्दी घर से निकलने वाले लोगों और सैर करने वालों को भी हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। किले की पहाड़ी पर छाने लगी धुंध बदलते मौसम का असर रायसेन किले की पहाड़ी पर भी दिखाई देने लगा है। सुबह सूर्योदय के समय पहाड़ी के आसपास हल्की धुंध छाने से यहां का नजारा मनमोहक दिख रहा है। ठंडे वातावरण के बीच पहाड़ी पर मौसम में बदलाव साफ नजर आने लगा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 24 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है। इसके बाद तापमान में और गिरावट आ सकती है। इससे आने वाले दिनों में रात के समय ठंड का असर बढ़ने की संभावना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *