ग्रेटर नोएडा में लिफ्ट गिरने से डिलीवरी बॉय घायल:पैर में फ्रैक्चर, ऑपरेशन कर रॉड डाली, लोग बोले- शिकायतों पर नहीं दिया गया ध्यान

ग्रेटर नोएडा में लिफ्ट गिरने से डिलीवरी बॉय घायल:पैर में फ्रैक्चर, ऑपरेशन कर रॉड डाली, लोग बोले- शिकायतों पर नहीं दिया गया ध्यान

ग्रेटर नोएडा की महागुन मायवुड्स सोसायटी में मंगलवार देर रात लिफ्ट में फंसने से डिलीवरी बॉय श्याम गंभीर घायल हो गया। वह करीब 15 मिनट तक लिफ्ट में फंसा रहा। बाहर निकलने के लिए गेट खोलने की कोशिश की, तभी लिफ्ट तेजी से नीचे आ गई और वह तीन मंजिल नीचे गिर गया। श्याम के पैर में तीन जगह फ्रैक्चर हुआ है। मांस बुरी तरह कुचल गया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर पैर में रॉड डाली है। कमर और छाती में भी चोटें आई हैं। श्याम रात 11:28 बजे सोसायटी में डिलीवरी देने पहुंचा था। वह टावर की लिफ्ट में सवार हुआ, जो पहली और दूसरी मंजिल के बीच अटक गई। उसके भाई सुमित के मुताबिक, श्याम ने इमरजेंसी अलार्म बजाया, लेकिन 15 मिनट तक मदद नहीं मिली। परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। अब वे बिल्डर से इलाज का खर्च मांगेंगे। सोसायटी के एओए अध्यक्ष अनिल वर्मा ने बताया कि मेंटेनेंस में लापरवाही की शिकायतें पहले भी मिली थीं। लोगों ने सभी लिफ्टों की सुरक्षा जांच कराने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *