होमगार्ड जवान के बेटे पर फायरिंग के दो आरोपी पकड़े:हत्या का बदला लेने के लिए दागी थी बुलेट, वारदात में यूज पिस्टल बरामद; अन्य की तलाश जारी

होमगार्ड जवान के बेटे पर फायरिंग के दो आरोपी पकड़े:हत्या का बदला लेने के लिए दागी थी बुलेट, वारदात में यूज पिस्टल बरामद; अन्य की तलाश जारी

आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग स्थित निजी स्कूल के पास मंगलवार की देर रात होमगार्ड जवान पर फायरिंग के दो आरोपियों को पकड़ा है। दोनों नाबालिग हैं। वारदात में यूज देसी पिस्टल और बाइक भी बरामद कर लिया गया है। घायल की पहचान नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग वार्ड नंबर -13 के रहने वाले होमगार्ड जवान संजय यादव का 33 साल का बेटा अमरजीत कुमार है। घायल के पिता वर्तमान में बड़हरा थाना में कार्यरत हैं। अमरजीत के दाहिने साइड कंधे पर गोली लगकर निकल गई थी, जिससे वह जख्मी हो गया, उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। खाना खाने जा रहा था, बाइक सवार दो लड़कों ने की थी दो राउंड फायरिंग इधर,अमरजीत कुमार ने बताया था कि मंगलवार की देर रात वो बाइक से अपने घर से खाना खाने के लिए होटल जा रहा था। इसी दौरान मौलाबाग स्थित प्राइवेट स्कूल के पास एक बाइक पर सवार दो लड़के आए और उसे निशाना बनाकर दो राउंड फायरिंग की। अमरजीत ने बताया कि पहली गोली से वो बच गया, लेकिन दूसरी गोली उसके दाहिने कंधे पर लग गई। इसके बाद वो घायल हालत में भागकर घर पहुंचा, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। मार्च में होली के दौरान आदर्श हत्याकांड को लेकर फायरिंग का आरोप लगाया अस्पताल में इलाज के दौरान अमरजीत ने बताया कि इसी साल मार्च में होली के दौरान हुए आदर्श हत्याकांड को लेकर उसके तीन दोस्तों ने उस पर फायरिंग की है। वहीं, घटना को लेकर सदर एसडीपीओ-वन सुशील कुमार ने बताया कि नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मोहल्ले में अमरजीत कुमार को गोली मारी गई है। उन्होंने बताया कि गोली युवक के कंधे को छूकर निकली है। गोली मारने का कारण होली के समय हुई हत्या की घटना है। उस वक्त आदर्श नाम के युवक की हत्या हुई थी। उसी हत्याकांड का बदला लेने के लिए फायरिंग की गई है। एक मार्च को इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में हुई थी हत्या इसी साल एक मार्च को नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मोहल्ले में इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर 4, वर्तमान नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग के रहने वाले शत्रुघ्न सिंह के बेटे आदर्श कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतक की मां अनुराधा देवी की ओर से मौलाबाग के रहने वाले नवनीत यादव उर्फ लोहा यादव, मंजीत यादव और अमरजीत यादव समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। तब पुलिस अमरजीत यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हाल में ही अमरजीत कुमार जमानत पर जेल से बाहर आया था। आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग स्थित निजी स्कूल के पास मंगलवार की देर रात होमगार्ड जवान पर फायरिंग के दो आरोपियों को पकड़ा है। दोनों नाबालिग हैं। वारदात में यूज देसी पिस्टल और बाइक भी बरामद कर लिया गया है। घायल की पहचान नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग वार्ड नंबर -13 के रहने वाले होमगार्ड जवान संजय यादव का 33 साल का बेटा अमरजीत कुमार है। घायल के पिता वर्तमान में बड़हरा थाना में कार्यरत हैं। अमरजीत के दाहिने साइड कंधे पर गोली लगकर निकल गई थी, जिससे वह जख्मी हो गया, उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। खाना खाने जा रहा था, बाइक सवार दो लड़कों ने की थी दो राउंड फायरिंग इधर,अमरजीत कुमार ने बताया था कि मंगलवार की देर रात वो बाइक से अपने घर से खाना खाने के लिए होटल जा रहा था। इसी दौरान मौलाबाग स्थित प्राइवेट स्कूल के पास एक बाइक पर सवार दो लड़के आए और उसे निशाना बनाकर दो राउंड फायरिंग की। अमरजीत ने बताया कि पहली गोली से वो बच गया, लेकिन दूसरी गोली उसके दाहिने कंधे पर लग गई। इसके बाद वो घायल हालत में भागकर घर पहुंचा, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। मार्च में होली के दौरान आदर्श हत्याकांड को लेकर फायरिंग का आरोप लगाया अस्पताल में इलाज के दौरान अमरजीत ने बताया कि इसी साल मार्च में होली के दौरान हुए आदर्श हत्याकांड को लेकर उसके तीन दोस्तों ने उस पर फायरिंग की है। वहीं, घटना को लेकर सदर एसडीपीओ-वन सुशील कुमार ने बताया कि नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मोहल्ले में अमरजीत कुमार को गोली मारी गई है। उन्होंने बताया कि गोली युवक के कंधे को छूकर निकली है। गोली मारने का कारण होली के समय हुई हत्या की घटना है। उस वक्त आदर्श नाम के युवक की हत्या हुई थी। उसी हत्याकांड का बदला लेने के लिए फायरिंग की गई है। एक मार्च को इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में हुई थी हत्या इसी साल एक मार्च को नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मोहल्ले में इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर 4, वर्तमान नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग के रहने वाले शत्रुघ्न सिंह के बेटे आदर्श कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतक की मां अनुराधा देवी की ओर से मौलाबाग के रहने वाले नवनीत यादव उर्फ लोहा यादव, मंजीत यादव और अमरजीत यादव समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। तब पुलिस अमरजीत यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हाल में ही अमरजीत कुमार जमानत पर जेल से बाहर आया था।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *