‘लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान 23 से:कांग्रेस के आरोपों और चुनाव आयोग पर उठाए जा रहे सवालों का जवाब देने की तैयारी, 1 नवंबर को पदयात्रा

‘लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान 23 से:कांग्रेस के आरोपों और चुनाव आयोग पर उठाए जा रहे सवालों का जवाब देने की तैयारी, 1 नवंबर को पदयात्रा

इंदौर में चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों के जवाब में भाजपा ‘लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान चलाएगी। 23 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत पदयात्रा, प्रबुद्धजन गोष्ठी, युवा संवाद और छात्रों की प्रतिस्पर्धा सहित कई कार्यक्रम होंगे। भाजपा का कहना है कि इन कार्यक्रमों के जरिए कांग्रेस और इंडी गठबंधन की ओर से चुनाव आयोग तथा एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर फैलाए जा रहे कथित भ्रम का जवाब जनता तक पहुंचाया जाएगा। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी के बयानों से संवैधानिक संस्थाओं के प्रति लोगों का विश्वास कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। पार्टी का आरोप है कि विपक्ष अपने राजनीतिक हितों के लिए राष्ट्रहित को दांव पर लगा रहा है। इसी के विरोध में यह अभियान चलाया जाएगा। बुधवार रात अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक हुई, जिसमें मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित पार्टी के कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी शामिल हुए। 1 नवंबर को निकलेगी पदयात्रा सुमित मिश्रा ने बताया कि अभियान के तहत 1 नवंबर को ‘लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ’ पदयात्रा निकाली जाएगी। हालांकि, अभी इसका रूट और शुरुआत का स्थान तय नहीं हुआ है। इसके अलावा प्रबुद्धजनों की गोष्ठी, युवा संवाद, छात्रों की प्रतिस्पर्धा और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ संवाद जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। पार्टी इन गतिविधियों के जरिए अपने पक्ष को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है। विजयवर्गीय बोले- भारत को आगे बढ़ने से रोकना चाहती हैं विदेशी ताकतें बैठक में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि श्रीलंका, फ्रांस, बांग्लादेश और नेपाल सहित कई देशों में अशांति का माहौल है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ विदेशी ताकतें भारत को आगे बढ़ते हुए नहीं देखना चाहतीं और देश के विकास को रोकने का प्रयास कर रही हैं। विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा की लड़ाई केवल किसी एक संस्था या दल से नहीं, बल्कि उन ताकतों से है जो भारत की प्रगति में बाधा डालना चाहती हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान के जरिए विपक्ष के कथित षड्यंत्र को जनता के सामने रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है और पार्टी राष्ट्रवाद की विचारधारा के साथ काम करती है। अभियान के लिए बनाई अलग-अलग टोलियां

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *