70 फीट के रावण पर राम का प्रहार, आतिशी लपटों में समाया अहंकार

70 फीट के रावण पर राम का प्रहार, आतिशी लपटों में समाया अहंकार

एक बाण चलते ही देखते ही देखते 70 फीट ऊंचा रावण आग की लपटों में घिर गया। आतिशी नजारे के बीच औरंगाबाद का गांधी मैदान ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गूंज उठा। विजयादशमी पर मंगलवार की शाम श्री सरस्वती आराध्या समिति की ओर से आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में आस्था, उत्साह और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला। इस भव्य पल का साक्षी बनने के लिए शहर और आसपास के क्षेत्रों से 50 हजार से अधिक लोग पहुंचे थे। जिनमें बड़ी संख्या में बच्चे और महिलाएं भी शामिल रहीं। आग की लपटों से घिरे रावण को देखने के साथ ही लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए और इस दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। रावण दहन से पूर्व शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। आयोजक पंकज वर्मा ने बताया कि समिति द्वारा कई वर्षों से यह आयोजन किया जा रहा है। समारोह में मुख्य अतिथि सांसद अभय कुशवाहा, सदर विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह, डीएम अभिलाषा शर्मा, एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा, पूर्व विधायक आनंद शंकर, रेडक्रॉस चेयरमैन सतीश कुमार सिंह और शिव गुप्ता सहित पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे। एक बाण चलते ही देखते ही देखते 70 फीट ऊंचा रावण आग की लपटों में घिर गया। आतिशी नजारे के बीच औरंगाबाद का गांधी मैदान ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गूंज उठा। विजयादशमी पर मंगलवार की शाम श्री सरस्वती आराध्या समिति की ओर से आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में आस्था, उत्साह और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला। इस भव्य पल का साक्षी बनने के लिए शहर और आसपास के क्षेत्रों से 50 हजार से अधिक लोग पहुंचे थे। जिनमें बड़ी संख्या में बच्चे और महिलाएं भी शामिल रहीं। आग की लपटों से घिरे रावण को देखने के साथ ही लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए और इस दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। रावण दहन से पूर्व शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। आयोजक पंकज वर्मा ने बताया कि समिति द्वारा कई वर्षों से यह आयोजन किया जा रहा है। समारोह में मुख्य अतिथि सांसद अभय कुशवाहा, सदर विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह, डीएम अभिलाषा शर्मा, एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा, पूर्व विधायक आनंद शंकर, रेडक्रॉस चेयरमैन सतीश कुमार सिंह और शिव गुप्ता सहित पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *