इंदिरानगर में विजय दशमी पर डांडिया उत्सव:महिलाओं ने गरबा पर जमकर डांस किया, डांडिया की खनक से गूंजा परिसर

इंदिरानगर में विजय दशमी पर डांडिया उत्सव:महिलाओं ने गरबा पर जमकर डांस किया, डांडिया की खनक से गूंजा परिसर

विजय दशमी की शाम इंदिरानगर डांडिया के रंग में रंगा नजर आया। रघुवर मैरिज लॉन में उड़ान डांडिया उत्सव-2026 का आयोजन किया गया। महिलाओं और युवतियों ने डांडिया और गरबा पर जमकर धमाल किया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाएं हाथों में डांडिया लेकर पहुंचीं। संगीत शुरू होते ही पूरा मैदान तालियों और डांडिया की खनक से गूंज उठा। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उड़ान की ओर से हुए कार्यक्रम की शुरुआत गौरी-गणेश पूजन से हुई। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता सिंह चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित किया। उन्होंने मां दुर्गा की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। भक्ति गीत से हुई शुरुआत महिलाओं ने धरती गगन में होती है तेरी जय-जयकार मां गीत पर डांडिया किया। नृत्य के जरिए मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा जताई गई। इसके बाद गरबा का रंग और चढ़ गया। सरिता सिंह के निर्देशन में महिलाओं और युवतियों ने ढोली तारो ढोल बाजे पर जमकर डांडिया किया। गोल घेरा बनाकर किए गए गरबा ने माहौल को और खास बना दिया। इन गानों पर भी जमकर धमाल नगाड़ा संग ढोल बाजे की तेज बीट पर डांडिया की रफ्तार बढ़ी।कमरिया पर युवतियों ने फटाफट डांडिया स्टेप्स किए।चोगाड़ा तारा पर पूरा मैदान गरबा के रंग में रंग गया।डांडिया क्वीन पर ग्रुप डांस ने खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में पार्षद कल्पना वर्मा, पूजा जसवानी, राहुल गुप्ता, वंदना सिंह और वरिष्ठ लोक नृत्यांगना सरिता सिंह शामिल हुईं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *