बस्तर दशहरा में विजय रथ की परिक्रमा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। परिक्रमा करते समय एक ग्रामीण रथ के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और रथ की परिक्रमा कुछ देर के लिए रोक दी गई। जानकारी के मुताबिक, 8 चक्कों वाले विजय रथ की परिक्रमा चल रही थी। इसी दौरान एक ग्रामीण रथ के नीचे आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिक्रमा रोक दी गई। फिलहाल मृतक की पहचान और हादसे के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

