पीलीभीत में एसआईआर विवाद के बीच एसडीएम मयंक हटाए गए:मुख्यालय से संबद्ध, डीएम ने किए एसडीएम के तबादले

पीलीभीत में एसआईआर विवाद के बीच एसडीएम मयंक हटाए गए:मुख्यालय से संबद्ध, डीएम ने किए एसडीएम के तबादले

पीलीभीत में बुधवार देर रात करीब 10 बजे जिला प्रशासन ने उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। जिलाधिकारी आलोक कुमार के आदेश पर पूरनपुर के एसडीएम मयंक गोस्वामी को पद से हटाकर जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। एसआईआर प्रक्रिया के दौरान वोटों में कथित हेरफेर को लेकर मयंक गोस्वामी पर आरोप लगे थे। इस मामले में कांग्रेस नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आपत्ति जताई थी। सपा के पूर्व राज्य मंत्री हेमराज वर्मा ने भी आरोप लगाया था कि एसडीएम ने एक मंत्री के इशारे पर काम किया। एसआईआर में वोटों में हेरफेर के लगे थे आरोप मयंक गोस्वामी पर एसआईआर प्रक्रिया के दौरान एक समुदाय विशेष के वोटों में हेरफेर करने के आरोप लगे थे। इस मुद्दे पर राजनीतिक विरोध भी सामने आया था। कांग्रेस नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले पर सवाल उठाए थे। वहीं, सपा के पूर्व राज्य मंत्री हेमराज वर्मा ने आरोप लगाया था कि मयंक गोस्वामी का सट्टा कारोबार से जुड़े एक मंत्री के साथ गठजोड़ है और मंत्री को फायदा पहुंचाने के लिए एसडीएम ने उनके इशारे पर काम किया। हालांकि, ये आरोप हैं; प्रशासनिक आदेश में तबादले का कारण स्पष्ट नहीं किया गया है। इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी जिलाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, अन्य उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। नागेंद्र पांडेय: बीसलपुर से पूरनपुर एसडीएम बनाए गए। प्रमेश कुमार: कलीनगर से बीसलपुर एसडीएम बनाए गए। पवन कुमार: न्यायिक एसडीएम पीलीभीत से कलीनगर भेजे गए। राजकुमार बैठा: न्यायिक एसडीएम पूरनपुर से अमरिया के एसडीएम नियुक्त किए गए। हेमंत चौधरी: अमरिया के एसडीएम पद से हटाकर जिला मुख्यालय से संबद्ध किए गए। जारी आदेश के मुताबिक, सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *