महिला प्रोफेसर के क्वार्टर पर पत्नी का हंगामा:पति के लिव-इन में रहने का आरोप; पुलिस पहुंची, दोनों पक्षों ने शिकायत दी

महिला प्रोफेसर के क्वार्टर पर पत्नी का हंगामा:पति के लिव-इन में रहने का आरोप; पुलिस पहुंची, दोनों पक्षों ने शिकायत दी

शिवपुरी शहर के शासकीय पीजी कॉलेज की प्रोफेसर कॉलोनी में बुधवार को उस समय हंगामा हो गया, जब ग्वालियर से आई महिला प्रोफेसर के क्वार्टर के बाहर पहुंचकर पति के अंदर होने का दावा किया। महिला ने दरवाजा खुलवाने और पति को बाहर निकालने की मांग की। करीब दो घंटे तक चले इस घटनाक्रम के दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। बाद में दोनों पक्ष फिजिकल थाने पहुंचे, जहां उनकी ओर से लिखित शिकायतें दी गईं। महिला का आरोप है कि उसके प्रोफेसर पति पिछले ढाई साल से उससे अलग रह रहे हैं। उनका एक बेटा भी है और अभी दोनों के बीच तलाक नहीं हुआ है। आरोप लगाया कि उसके पति महिला प्रोफेसर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। इसी बात को लेकर वह बुधवार को प्रोफेसर कॉलोनी में पहुंची थी। दरवाजा खुलवाने के नाम पर हंगामा
क्वार्टर का दरवाजा खुलवाने की मांग करते हुए हंगामा किया। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कुंडी नहीं खोली गई। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। महिला अपने पति को क्वार्टर से बाहर निकलवाने की मांग पर अड़ी रही। इसी बीच महिला प्रोफेसर अपने क्वार्टर से बाहर निकलीं, लेकिन उन्होंने महिला को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद प्रोफेसर शिकायत दर्ज कराने फिजिकल थाने पहुंच गईं। वहीं कुछ देर बाद ग्वालियर से आई महिला भी थाने पहुंची और अपनी शिकायत दर्ज कराई। अभी यह पता नहीं कि उसका पति महिला प्रोफेसर के साथ अंदर था या नहीं। प्रोफेसर से बात नहीं हो सकी। इधर फिजिकल थाना प्रभारी अवनीश सिंह राठौड़ ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की ओर से लिखित शिकायतें दी गई हैं। पुलिस शिकायतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *