क्लास 5वीं और 8वीं की ऑनलाइन-आवेदन की लास्ट डेट बढ़ाई:शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश, अब 31 अक्टूबर तक डेडलाइन

क्लास 5वीं और 8वीं की ऑनलाइन-आवेदन की लास्ट डेट बढ़ाई:शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश, अब 31 अक्टूबर तक डेडलाइन

राजस्थान में कक्षा 5वीं और 8वीं की वर्ष 2027 की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन से वंचित रहे स्टूडेंट्स को शिक्षा विभाग ने राहत दी है। पंजीयक, शिक्षा विभागीय परीक्षाएं (राजस्थान, बीकानेर) ने ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 21 अक्टूबर से बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2026, शनिवार रात 11:59 बजे तक कर दी है। इस संबंध में विभाग ने आदेश जारी कर सभी अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार, कक्षा 8वीं और कक्षा 5वीं की परीक्षाओं के लिए पात्र एवं नियमित स्टूडेंट्स के ऑनलाइन आवेदन शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से भरे जाएंगे। विभाग ने साफ किया है कि स्टूडेंट्स के लिए आवेदन पूरा करने का यह आखिरी मौका है।
विभाग ने सभी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों, डाइट प्राचार्यों और मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को आवेदन प्रक्रिया की सख्त निगरानी के निर्देश दिए हैं। सरकारी, संस्कृत, मूक-बधिर, प्राइवेट स्कूलों और मदरसों में पढ़ रहे सभी पात्र स्टूडेंट्स के आवेदन समय पर पूरे कराने को कहा गया है। यदि 31 अक्टूबर रात 11:59 बजे तक किसी स्कूल प्रमुख द्वारा अपने स्टूडेंट्स के शत-प्रतिशत ऑनलाइन आवेदन पूरे नहीं किए जाते हैं, तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। स्टूडेंट्स को मिल सकेगी राहत
शिक्षक संघ ‘रेसटा’ के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद ने तिथि बढ़ाने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि तकनीकी दिक्कतों या दस्तावेजों की कमी से छूटे स्टूडेंट्स के लिए यह एक बेहतरीन मौका है। उन्होंने सभी स्कूल प्रमुखों से समय पर शत-प्रतिशत आवेदन सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही अभिभावकों को सलाह दी कि वे स्कूल से संपर्क कर अपने बच्चों के आवेदन की स्थिति की जांच जरूर कर लें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *