मोतिहारी में मोतिहारी में गैस लदे टैंकर की चपेट में आने से सेवानिवृत्त आर्मी जवान की मौत हो गई। हादसा सुगौली थाना क्षेत्र में हुआ। मृतक हरसिद्धि स्थित HPCL डिपो में गार्ड के रूप में कार्यरत थे। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने टैंकर को घेर लिया। मृतक की पहचान हरसिद्धि थाना क्षेत्र के चंद्रहिया गांव निवासी 58 वर्षीय रविंद्र कुमार के रूप में हुई है। वे भारतीय सेना से रिटायर होने के बाद पिछले तीन वर्षों से हरसिद्धि स्थित HPCL डिपो में गार्ड की नौकरी कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, रविंद्र कुमार सुबह मोतिहारी से ड्यूटी करने हरसिद्धि जा रहे थे। इसी दौरान हरसिद्धि HPCL से गैस लेकर मोतिहारी की ओर आ रहे टैंकर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायल रविंद्र कुमार को मोतिहारी सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक का माहौल है। बेटे के दिल्ली से आने का इंतजार कर रहे परिजन परिजनों के मुताबिक, रविंद्र कुमार की दो बेटियां और एक बेटा है। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि बेटे की शादी अभी नहीं हुई है। उनका बेटा दिल्ली में नौकरी करता है। परिजन उसके आने का इंतजार कर रहे हैं। उसके पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस ने टैंकर जब्त किया, आवेदन का इंतजार सुगौली थानाध्यक्ष अनीश कुमार ने बताया कि गैस लदे टैंकर की चपेट में आने से पूर्व आर्मी जवान की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है और टैंकर जब्त कर लिया गया है। थानाध्यक्ष के अनुसार, अभी तक परिजनों की ओर से लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोतिहारी में मोतिहारी में गैस लदे टैंकर की चपेट में आने से सेवानिवृत्त आर्मी जवान की मौत हो गई। हादसा सुगौली थाना क्षेत्र में हुआ। मृतक हरसिद्धि स्थित HPCL डिपो में गार्ड के रूप में कार्यरत थे। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने टैंकर को घेर लिया। मृतक की पहचान हरसिद्धि थाना क्षेत्र के चंद्रहिया गांव निवासी 58 वर्षीय रविंद्र कुमार के रूप में हुई है। वे भारतीय सेना से रिटायर होने के बाद पिछले तीन वर्षों से हरसिद्धि स्थित HPCL डिपो में गार्ड की नौकरी कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, रविंद्र कुमार सुबह मोतिहारी से ड्यूटी करने हरसिद्धि जा रहे थे। इसी दौरान हरसिद्धि HPCL से गैस लेकर मोतिहारी की ओर आ रहे टैंकर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायल रविंद्र कुमार को मोतिहारी सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक का माहौल है। बेटे के दिल्ली से आने का इंतजार कर रहे परिजन परिजनों के मुताबिक, रविंद्र कुमार की दो बेटियां और एक बेटा है। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि बेटे की शादी अभी नहीं हुई है। उनका बेटा दिल्ली में नौकरी करता है। परिजन उसके आने का इंतजार कर रहे हैं। उसके पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस ने टैंकर जब्त किया, आवेदन का इंतजार सुगौली थानाध्यक्ष अनीश कुमार ने बताया कि गैस लदे टैंकर की चपेट में आने से पूर्व आर्मी जवान की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है और टैंकर जब्त कर लिया गया है। थानाध्यक्ष के अनुसार, अभी तक परिजनों की ओर से लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

