2 बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत:शेखपुरा में दशहरा मेला देखने जा रहा था

2 बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत:शेखपुरा में दशहरा मेला देखने जा रहा था

शेखपुरा जिले के चेवाड़ा-लखीसराय रोड पर रामगढ़ थाना के बछियाबीघा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए। उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 20 साल के रंजन कुमार को मृत घोषित कर दिया। रंजन, शेखपुरा के करंडे थाना के तियाय गांव के रविन्दर महतो का बेटा था। रंजन की मौके पर ही मौत रंजन अपने दोस्त के साथ दशहरा मेला देखने लखीसराय जिले के प्रतापपुर गांव जा रहा था। बछियाबीघा गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। आश्रित परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग हादसे में रंजन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल है। खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। रामगढ़ थाना में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। तियाय के पूर्व मुखिया धर्मेंद्र कुमार ने प्रशासन से मृतक के आश्रित परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है। शेखपुरा जिले के चेवाड़ा-लखीसराय रोड पर रामगढ़ थाना के बछियाबीघा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए। उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 20 साल के रंजन कुमार को मृत घोषित कर दिया। रंजन, शेखपुरा के करंडे थाना के तियाय गांव के रविन्दर महतो का बेटा था। रंजन की मौके पर ही मौत रंजन अपने दोस्त के साथ दशहरा मेला देखने लखीसराय जिले के प्रतापपुर गांव जा रहा था। बछियाबीघा गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। आश्रित परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग हादसे में रंजन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल है। खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। रामगढ़ थाना में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। तियाय के पूर्व मुखिया धर्मेंद्र कुमार ने प्रशासन से मृतक के आश्रित परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *