नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव का आज शाम प्रचार का शोर थम गया। पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने एक बार फिर मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह और MLC प्रत्याशी अनुज सिंह पर निशाना साधा है। नौ दिनों तक चले शारदीय नवरात्र के समापन के बाद बिहार में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. MLC चुनाव का प्रचार आज खत्म बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए आज प्रचार का शोर थम गया। शाम 5 बजे के बाद प्रत्याशी सार्वजनिक रूप से चुनाव प्रचार नहीं कर सकेंगे। इसके बाद घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करने की अनुमति होगी। 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा, जबकि 27 अक्टूबर को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटों पर कुल 150 उम्मीदवार मैदान में हैं। पूरी खबर पढ़ें 2. लोग कुत्ते-बिल्ली से भी ज्यादा सस्ते में बिक जाते हैं पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने एक बार फिर मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह और MLC प्रत्याशी अनुज सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने अनंत सिंह पर तंज कसते हुए कहा, ‘वह खुद 9-9 मर्डर करने की बात कहते हैं। समाज ऐसे लोगों को चुनाव जिताता है।’ उन्होंने दावा किया कि एक विधायक 40 करोड़ रुपये में बिकता है, जबकि एक शिक्षक 10 हजार रुपये में बिक जाता है। सांसद ने अनुज सिंह को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अनुज सिंह ने अपनी बेटी पर जुल्म किया और लड़कियों को छेड़ने का काम किया। पूरी खबर पढ़ें 3. जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष के साथ मारपीट जनसुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के साथ कथित बदसलूकी और मारपीट की कोशिश का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो करीब 15 से 20 दिन पुराना बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि पार्टी कार्यालय के इस्तेमाल के लिए पिछले दो साल से ली गई कार का किराया नहीं मिलने से नाराज एक व्यक्ति ने मनोज भारती के साथ अभद्रता की थी। हालांकि, किराया भुगतान को लेकर किए जा रहे दावे की पुष्टि नहीं हुई है। पूरी खबर पढ़ें 4. बिहार में सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा की विदाई नौ दिनों तक चले शारदीय नवरात्र के समापन के बाद आज बुधवार को बिहार में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है। नौ दिनों तक पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजनों के बाद अब मां को विदाई दी जा रही है। पूजा पंडालों में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु मां दुर्गा से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं। श्रद्धालु नम आंखों से मां को विदा कर रहे हैं। पटना, लखीसराय, मुजफ्फरपुर के बंगाली टोला में महिलाएं सिंदूर खेला के साथ मां को विदा कर रही हैं। पूरी खबर पढ़ें 5. पूजा-पंडाल में नाटक मंचन से पहले लगी आग, 12 झुलसे सीवान में दशहरा मेले में नाटक मंचन के दौरान आग लग गई, जिसमें 12 लोग झुलस गए। इनमें एक बच्चे समेत चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। घटना बड़हरिया थाना क्षेत्र के रसूलपुर की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात दुर्गा प्रतिमा के पास बने मंच पर गांव के बच्चे राजा हरिश्चंद्र की जीवनी पर नाटक मंचन की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान चिता से जुड़ा सीन था, जिसके लिए मंच पर पेट्रोल से भरे मिट्टी के बर्तन रखे गए थे। पूरी खबर पढ़ें 6. दरोगा ने डांसर को मारा थप्पड़,भीड़ पर तानी पिस्टल बेगूसराय में नवरात्रि के मौके पर आयोजित एक जागरण कार्यक्रम में डांस कर रही महिला को दरोगा अनिल कुमार ने मंच पर चढ़कर थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद भीड़ आक्रोशित हो गई और दरोगा से धक्का मुक्की कर दी। इसके बाद दरोगा ने पिस्टल निकाली और भीड़ पर तान दी। इस घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद SP मनीष ने आरोपी दारोगा को सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जिम्मेदारी सदर-वन डीएसपी को सौंपी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूरी खबर पढ़ें 7. 20 नवंबर को बिहार आ सकते हैं PM मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 नवंबर को बिहार के दौरे पर आ सकते हैं। इस दौरान वह भागलपुर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे में भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों को बिजली, उच्च शिक्षा, हवाई कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात मिल सकती है। प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज शाम उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पुलिस महानिदेशक (DGP) भी शामिल होंगे। पूरी खबर पढ़ें 8. मुजफ्फरपुर में घर में घुसकर रेप करने की कोशिश मुजफ्फरपुर में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश करने और विरोध करने पर चाकू से हमला कर मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़िता का आरोप है कि नबी हुसैन अपने साथ 10-15 लोगों को लेकर पहुंचा था। उसने घर में घुसकर गलत काम करने की धमकी दी। विरोध करने पर उसका हाथ पकड़ लिया और चाकू से पेट पर हमला किया। आरोप है कि इस दौरान महिला के कपड़े भी फाड़ दिए गए। घटना के दौरान परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई। पूरी खबर पढ़ें 9. पवन सिंह बोले- हीरोइन को छूने में हाथ कांपते थे भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाला पवन सिंह एक बार फिर से चर्चे में हैं। हाल ही मैं उन्होंने भरी मंच से अक्षरा सिंह से माफी मांगी थी। अब राइज एंड फॉल सीजन 2 में पावर स्टार पवन सिंह की धमाकेदार एंट्री हुई है। शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें पावर स्टार की एंट्री होती है। वो पेंटहाउस में एंट्री करते हैं। पावर स्टार ने आते ही अपने हिट ट्रैक राजा जी और आई नहीं पर डांस किया। पवन सिंह के साथ विदेशी हसीना इरीना ने जमकर ठुमके लगाए। पवन सिंह की इरीना संग मस्ती की। इरीना ने भोजपुरी डायलॉग भी बोला। पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार के सभी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बिहार के सभी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। हालांकि, दिन में धूप निकलने से हल्की गर्मी महसूस होगी। लेकिन सुबह और देर रात में लोग हल्की ठंड महसूस करेंगे। नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव का आज शाम प्रचार का शोर थम गया। पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने एक बार फिर मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह और MLC प्रत्याशी अनुज सिंह पर निशाना साधा है। नौ दिनों तक चले शारदीय नवरात्र के समापन के बाद बिहार में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. MLC चुनाव का प्रचार आज खत्म बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए आज प्रचार का शोर थम गया। शाम 5 बजे के बाद प्रत्याशी सार्वजनिक रूप से चुनाव प्रचार नहीं कर सकेंगे। इसके बाद घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करने की अनुमति होगी। 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा, जबकि 27 अक्टूबर को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटों पर कुल 150 उम्मीदवार मैदान में हैं। पूरी खबर पढ़ें 2. लोग कुत्ते-बिल्ली से भी ज्यादा सस्ते में बिक जाते हैं पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने एक बार फिर मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह और MLC प्रत्याशी अनुज सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने अनंत सिंह पर तंज कसते हुए कहा, ‘वह खुद 9-9 मर्डर करने की बात कहते हैं। समाज ऐसे लोगों को चुनाव जिताता है।’ उन्होंने दावा किया कि एक विधायक 40 करोड़ रुपये में बिकता है, जबकि एक शिक्षक 10 हजार रुपये में बिक जाता है। सांसद ने अनुज सिंह को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अनुज सिंह ने अपनी बेटी पर जुल्म किया और लड़कियों को छेड़ने का काम किया। पूरी खबर पढ़ें 3. जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष के साथ मारपीट जनसुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के साथ कथित बदसलूकी और मारपीट की कोशिश का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो करीब 15 से 20 दिन पुराना बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि पार्टी कार्यालय के इस्तेमाल के लिए पिछले दो साल से ली गई कार का किराया नहीं मिलने से नाराज एक व्यक्ति ने मनोज भारती के साथ अभद्रता की थी। हालांकि, किराया भुगतान को लेकर किए जा रहे दावे की पुष्टि नहीं हुई है। पूरी खबर पढ़ें 4. बिहार में सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा की विदाई नौ दिनों तक चले शारदीय नवरात्र के समापन के बाद आज बुधवार को बिहार में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है। नौ दिनों तक पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजनों के बाद अब मां को विदाई दी जा रही है। पूजा पंडालों में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु मां दुर्गा से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं। श्रद्धालु नम आंखों से मां को विदा कर रहे हैं। पटना, लखीसराय, मुजफ्फरपुर के बंगाली टोला में महिलाएं सिंदूर खेला के साथ मां को विदा कर रही हैं। पूरी खबर पढ़ें 5. पूजा-पंडाल में नाटक मंचन से पहले लगी आग, 12 झुलसे सीवान में दशहरा मेले में नाटक मंचन के दौरान आग लग गई, जिसमें 12 लोग झुलस गए। इनमें एक बच्चे समेत चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। घटना बड़हरिया थाना क्षेत्र के रसूलपुर की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात दुर्गा प्रतिमा के पास बने मंच पर गांव के बच्चे राजा हरिश्चंद्र की जीवनी पर नाटक मंचन की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान चिता से जुड़ा सीन था, जिसके लिए मंच पर पेट्रोल से भरे मिट्टी के बर्तन रखे गए थे। पूरी खबर पढ़ें 6. दरोगा ने डांसर को मारा थप्पड़,भीड़ पर तानी पिस्टल बेगूसराय में नवरात्रि के मौके पर आयोजित एक जागरण कार्यक्रम में डांस कर रही महिला को दरोगा अनिल कुमार ने मंच पर चढ़कर थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद भीड़ आक्रोशित हो गई और दरोगा से धक्का मुक्की कर दी। इसके बाद दरोगा ने पिस्टल निकाली और भीड़ पर तान दी। इस घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद SP मनीष ने आरोपी दारोगा को सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जिम्मेदारी सदर-वन डीएसपी को सौंपी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूरी खबर पढ़ें 7. 20 नवंबर को बिहार आ सकते हैं PM मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 नवंबर को बिहार के दौरे पर आ सकते हैं। इस दौरान वह भागलपुर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे में भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों को बिजली, उच्च शिक्षा, हवाई कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात मिल सकती है। प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज शाम उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पुलिस महानिदेशक (DGP) भी शामिल होंगे। पूरी खबर पढ़ें 8. मुजफ्फरपुर में घर में घुसकर रेप करने की कोशिश मुजफ्फरपुर में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश करने और विरोध करने पर चाकू से हमला कर मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़िता का आरोप है कि नबी हुसैन अपने साथ 10-15 लोगों को लेकर पहुंचा था। उसने घर में घुसकर गलत काम करने की धमकी दी। विरोध करने पर उसका हाथ पकड़ लिया और चाकू से पेट पर हमला किया। आरोप है कि इस दौरान महिला के कपड़े भी फाड़ दिए गए। घटना के दौरान परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई। पूरी खबर पढ़ें 9. पवन सिंह बोले- हीरोइन को छूने में हाथ कांपते थे भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाला पवन सिंह एक बार फिर से चर्चे में हैं। हाल ही मैं उन्होंने भरी मंच से अक्षरा सिंह से माफी मांगी थी। अब राइज एंड फॉल सीजन 2 में पावर स्टार पवन सिंह की धमाकेदार एंट्री हुई है। शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें पावर स्टार की एंट्री होती है। वो पेंटहाउस में एंट्री करते हैं। पावर स्टार ने आते ही अपने हिट ट्रैक राजा जी और आई नहीं पर डांस किया। पवन सिंह के साथ विदेशी हसीना इरीना ने जमकर ठुमके लगाए। पवन सिंह की इरीना संग मस्ती की। इरीना ने भोजपुरी डायलॉग भी बोला। पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार के सभी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बिहार के सभी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। हालांकि, दिन में धूप निकलने से हल्की गर्मी महसूस होगी। लेकिन सुबह और देर रात में लोग हल्की ठंड महसूस करेंगे।

